जब तक सेल्फ सेंसर की भावना नहीं , अश्लीलता रोकना आसान नहीं : अनुराग बासु

By सुयश भट्ट | Sep 15, 2021

भोपाल। देश के मशहूर फिल्म निर्माता, निर्देशक अनुराग बसु ने फिल्म और OTT प्लेटफॉर्म पर अश्लीलता परोसने को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस पर कंट्रोल जरूरी है।  आप चाहे जितना भी सेंसर कर लें, लोग कहीं न कहीं से उसका तरीका निकाल लेते हैं। 

उन्होंने कहा कि हम फिल्म और OTT प्लेटफॉर्म के 11 प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। यह सभी मध्य प्रदेश में और खासतौर से भोपाल में फिल्माए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जनवरी में एक फिल्म के लिए मैं खुद भोपाल में शूटिंग करूंगा।

अनुराग बसु ने कहा कि प्रदेश अब बॉलीवुड के निर्माता, निर्देशक और फिल्मी हस्तियों के लिए पंसदीदा हब बन गया है। उन्होंने कहा कि अधिकांश लोग यहां शूटिंग करना पसंद कर रहे हैं। इसका मुख्य कारण यहां के लोग हैं।

इसे भी पढ़ें:इंदौर में ट्रैफिक सिग्नल पर मॉडल का फ्लैश मॉब करते हुए वीडियो हुआ वायरल 

हम चाहते हैं कि आने वाले दिनों में हम सिर्फ छोटी टीम लेकर आए। फिर फिल्म बनाने की सभी सुविधाएं यहीं मिल जाएं। इससे यहां के लोगों को चांस के लिए मुंबई नहीं जाना होगा। रोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे।

एक दिवसीय सत्र को फिल्म निर्माता, निर्देशक अनुराग बसु, राज शांडिल्य, कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा, MPSD संचालक आलोक चटर्जी और शिवांकित सिंह परिहार ने संबोधित किया। देश में फिल्म शूटिंग के लिए एक ही जगह से सभी अनुमति देने का निर्णय लिया है। प्रमुख सचिव पर्यटन और संस्कृति शिव शेखर शुक्ला ने कहा कि जल्द ही फिल्म सिटी के प्रोजेक्ट पर काम किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

राहुल गांधी के मंच पर कॉमेडी, फिर नोएडा शो कैंसल... Pulkit Mani बोले- अंडरग्राउंड होने का समय आ गया

Bigg Boss 20 में ट्रोलर्स पर भड़के Salman Khan, Varun Dhawan और David Dhawan ने किया सपोर्ट

MCX Gold की कीमतों में अगले हफ्ते सीमित दायरे में कारोबार के आसार, विश्लेषकों ने दिए संकेत

Prashant Kishor की Jan Suraaj Party ने Bihar विधान परिषद चुनाव के लिए 5 प्रत्याशी उतारे