दर्शकों को थिएटर तक लाने के लिए फिल्म में मुख्य पुरुष किरदार होना जरूरी नहीं: Kriti Sanon

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 08, 2024

अभिनेत्री कृति सेनन को अपनी हालिया रिलीज फिल्म क्रू की सफलता के बाद उम्मीद है कि अब बड़े बजट की महिला केंद्रित फिल्में बनाने का मार्ग प्रशस्त होगा। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कृति ने कहा कि फिल्म निर्माताओं को अक्सर ऐसा लगता है कि दर्शकों को महिला केंद्रित फिल्मों में दिलचस्पी नहीं होती है।

राजेश ए. कृष्णन द्वारा निर्देशित क्रू फिल्म में तीन एयर होस्टेस की कहानी है जो अपनी एयरलाइन के दिवालिया हो जाने पर अपनी जिम्मेदारी संभालती हैं। कृति ने कहा, दर्शकों को थिएटर तक लाने के लिए किसी फिल्म में पुरुष का मुख्य किरदार होना जरुरी नहीं है।

लंबे समय से लोगों ने पुरुष-केंद्रित फिल्मों की तरह महिला-केंद्रित फिल्में बनाने का जोखिम नहीं उठाया है। उन्हें लगता है कि दर्शक थिएटर में यह फिल्म नहीं देखेंगे और उन्हें कमाई भी नहीं होगी।

उन्होंने कहा, दर्शकों से क्रू फिल्म को मिले प्यार के बाद मुझे लगता है कि यह एक तरह से बदलाव की शुरुआत है। उम्मीद है कि धीरे-धीरे लोग आगे आएंगे और महिला-केंद्रित फिल्म में भी उतना ही पैसा लगाने और उसे आगे बढ़ाने का जोखिम उठाएंगे, जितना वे पुरुष प्रधान फिल्मों के लिए करते हैं। ...क्योंकि इससे भी बॉक्स ऑफिस पर उतनी ही कमाई होती है।

प्रमुख खबरें

Ballia Police ने अवैध धर्मांतरण कराने के आरोप में एक व्यक्ति को भेजा जेल

Delhi Medical Procurement Case में पूर्व CPA अधिकारी Neeraj Chopra की जमानत अर्जी खारिज

Fatehpur में जमीन विवाद पर दो पक्षों में मारपीट, UP Minister Krishna Paswan की बहन घायल

श्रीकृष्ण पर विवादित बयान की Akhilesh Yadav ने की निंदा, दंडात्मक कार्रवाई की मांग