सीरियाई शरणार्थियों के लिए अभी स्वदेश लौटना सुरक्षित नहीं: कनाडा के मंत्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 18, 2022

बेरूत । कनाडा के एक मंत्री ने बुधवार को यहां कहा कि सीरियाई शरणार्थियों के लिए अभी स्वदेश लौटना सुरक्षित नहीं है। दरअसल लेबनान के अधिकारियों ने प्रति माह 15,000 सीरियाई शरणार्थियों को उनके देश वापस भेजने के संबंध में एक योजना की घोषणा की थी, जिसके बाद कनाडा के अंतरराष्ट्रीय विकास मंत्री हरजीत सज्जन ने लेबनान की अपनी यात्रा के दौरान सीरिया में हालात ठीक नहीं होने की बात कही। सज्जन लेबनान की यात्रा पर थे और उसके बाद वह जॉर्डन पहुंचे। कनाडा के मंत्री ने अस्थाई आवासों में रह रहे सीरिया के शरणार्थियों से मुलाकात की।

इसे भी पढ़ें: फोन टैपिंग मामला: आईपीएस अधिकारी ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री फडणवीस से की मुलाकात

संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी और मानवाधिकारों के लिए काम करने वाली संस्थाओं ने बिना इच्छा के इस प्रकार से लोगों को वापस भेजे जाने को लेकर चिंता व्यक्त की है। मानवाधिकार समूहों ने कहा कि सीरिया के कुछ नागरिक जो वापस लौटे उन्हें हिरासत में ले लिया गया है। कनाडा के मंत्री सज्जन ने भी कुछ इसी प्रकार की चिंता व्यक्त की है। उन्होंने एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘यह सुनिचित करना बेहद जरूरी है कि जब वे लौटें, तब वहां माहौल सुरक्षित हो।’’ सज्जन ने कहा, ‘‘फिलहाल हमारा आकलन यह है कि सीरिया लोगों के लिए लौटने के वास्ते सुरक्षित स्थान नहीं है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ये बहुत स्वाभिमानी लोग हैं और वापस जाना चाहते हैं। वे इन हालात में नहीं रहना चाहते....।’’ कनाडा ने पिछले कुछ वर्षों में हजारों सीरियाई शरणार्थियों को बसाया है, जिनमें से कुछ लेबनान और कुछ जॉर्डन से आए हैं। सज्जन पूर्व में रक्षा मंत्री रह चुके हैं और उन्होंने सेना में भी सेवाएं दी है। सज्जन ने कहा कि उन्होंने ‘‘युद्ध की भयावहता को देखा है। लोग इनके कारण देश छोड़ कर जाते हैं। कोई अपना घर नहीं छोड़ना चाहता। उन्हें ऐसा करना पड़ता है।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने यूपी बेसिक शिक्षा विभाग पर जताई चिंता, BSA से मांगा हलफनामा

Ajit Doval और Wang Yi सीमा विवाद के राजनीतिक समाधान पर सहमत, LAC शांति पर दिया जोर

Mohan Bhagwat के न्यूयॉर्क दौरे का मेयर ने किया विरोध, Madison Square Garden में है सभा

Budaun में आंबेडकर प्रतिमा विवाद पर भारी पथराव, 7 Policeकर्मी घायल