जनरल बाजवा का काम नहीं है कि वो अर्थव्‍यवस्‍था से निपटे, IMF से कर्ज के लिए अमेरिका से गुहार लगाने पर भड़के इमरान

By अभिनय आकाश | Jul 30, 2022

पाकिस्तान के पूर्व प्रधान मंत्री इमरान खान ने आईएमएफ ऋण पर अमेरिका से मदद मांगने के लिए पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर बाजवा की खिंचाई की। इमरान खान ने एआरवाई न्यूज को बताया कि आर्थिक राहत पैकेज मांगना सेना प्रमुख का काम नहीं था। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका से मदद मांगने से पाकिस्तान की सुरक्षा पर असर पड़ेगा। यह एक असामान्य कदम है। बाजवा आईएमएफ से ऋण संवितरण को तेज करने के लिए अमेरिका पहुंचे। निक्केई एशिया ने अपनी रिपोर्ट में सूत्रों का हवाला देते हुए कहा कि बाजवा ने आईएमएफ राहत पैकेज पर अमेरिकी उप विदेश मंत्री वेंडी शेरमेन से बात की थी।  

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रमंडल बैडमिंटन में भारत ने पाकिस्तान को 5-0 से शिकस्त देकर शुरू किया अभियान

बता दें कि तंगहाली से जूझ रहे पाकिस्तान को डिफाल्टर बनने से बचाने के लिए अब सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने कमर कस ली है। पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने अमेरिका से आईएमएफ पर कर्ज की रकम जल्द जारी करने की बात की है।  पाकिस्तान इन दिनों भारी नकदी की कमी से जूझ रहा है और  देश घटते विदेशी मुद्रा भंडार की वजह से दिवालिया होने की कगार पर आ पहुंचा है। जनरल बाजवा ने कर्ज के लिए अमेरिका के ट्रेजरी डिपार्टमेंट से संपर्क साधा है। साथ ही ये गुहार लगाई है कि अमेरिका आईएमएफ पर 1.2 बिलियन डॉलर के रीलिफ पैकेज की सप्लाई के लिए दबाव बनाए।  

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर