यह भाजपा का मानसिक दिवालियापन ही है जो भाजपा नेता मोदी की तुलना डॉक्टर मनमोहन सिंह से कर रहे

By विजयेन्दर शर्मा | Jan 02, 2022

शिमला   हिमाचल भाजपा द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह की आलोचना करने पर कांग्रेस ने तीखा पलटवार किया है। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता दीपक शर्मा ने आज  कहा कि डॉक्टर मनमोहन सिंह की तुलना वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से नहीं की जा सकती क्योंकि डॉक्टर मनमोहन सिंह न केवल विश्व के महानतम अर्थशास्त्री थे बल्कि दूरदृष्टि रखने वाले काबिल प्रधानमंत्री थे जिनके कार्यकाल में देश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए।

 

प्रवक्ता दीपक शर्मा  ने कहा कि भाजपा इसी बात पर इतरा रही है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हिमाचल आते रहते हैं।लेकिन भाजपा यह बताए कि मोदी ने हिमाचल आ कर प्रदेश को क्या दिया।मात्र गप्पों का हलवा बनाने के अतिरिक्त मोदी ने हिमाचल को ठगा है। यह भाजपा का मानसिक दिवालियापन ही है जो भाजपा नेता मोदी की तुलना डॉक्टर मनमोहन सिंह जी से कर रहे हैं।

 

इसे भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश बना देश का पहला एलपीजी युक्त और धुआंमुक्त राज्य

 

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा नेता आंकड़ों और तथ्यों पर बात करें।किसी भी महान व्यक्ति से तुलना करने से कोई महान नहीं हो जाता है।मनमोहन सिंह जी के कार्यकाल में जीडीपी कहां थी और आज कहां है।आयात-निर्यात विकास दर,औद्योगिक विकास दर से लेकर हर क्षेत्र में देश आगे बढ़ रहा था।जबकि पूरे विश्व में आर्थिक गिरावट का दौर था लेकिन डॉक्टर मनमोहन सिंह की सरकार ने देश की आर्थिकी को गिरने नहीं दिया।जब पूरे विश्व में कच्चे तेल के दाम आसमान छू रहे थे तब भी महंगाई को बढ़ने नहीं दिया।

 

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने अनुसूचित जाति आयोग के कार्यालय का उद्घाटन किया

 

दीपक शर्मा ने कहा कि आज देश कहां खड़ा है।जिस भारत के ऊपर 2014 में अढ़ाई लाख करोड़ का कर्ज था आज मोदी राज में यह बढ़ कर 25 लाख करोड़ हो चुका है।देश की बेशकीमती सम्पत्तियों को बेचा जा रहा है।सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण सरकारी उपक्रमों को औने पौने दामों पर निजी हाथों में बेचा जा रहा है।कांग्रेस नेता ने कहा कि मोदी और मनमोहन सिंह की तुलना नहीं की जा सकती है।मनमोहन सिंह जहां काम करने वाले प्रधानमंत्री थे वहीं मोदी गप्पें हांकने वाले प्रधानमंत्री हैं जिनके राज में देश चन्द बड़े घरानों के हाथों में गिरवी रखा जा रहा है।

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जब भी हिमाचल आए तो उन्होंने डॉक्टर मनमोहन सिंह जी के कार्यकाल में शुभारंभ किए गए कार्यों का ही उद्घाटन किया और हिमाचल के लोगों को गप्पों का हलवा खिला कर चलते बने।उन्होंने कहा कि डॉक्टर मनमोहन सिंह जैसे सर्वोच्च शिक्षित, विद्वान अर्थशास्त्री,कुशल प्रशासक के मुकाबले प्रधानमंत्री मोदी की तुलना तर्कसंगत नहीं है।मनमोहन सिंह जहां विकास के मसीहा थे वहीं मोदी विनाश के कारक हैं।   

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Prince Andrew की Arrest से British Royal Family में भूचाल, King Charles के सामने साख बचाने की चुनौती

AI Impact Summit में भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत, US के Pax Silica क्लब में होगी एंट्री

India AI Summit: PM मोदी के मंच पर Sam Altman-Dario Amodei ने क्यों नहीं मिलाया हाथ?

T20 World Cup में Sikandar Raza का जलवा, Zimbabwe की सुपर एट में तूफानी एंट्री।