हिन्दू आस्था तथा 110 करोड़ हिन्दुओं की सम्मान की विजय, 28 सालों से हिन्दू नेताओं और संतों को किया जा रहा था जलील

By दिनेश शुक्ल | Sep 30, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश के ग्वालियर से आने वाले पूर्व मंत्री, भाजपा नेता और बजरंग दल के पूर्व अध्यरक्ष जयभान सिंह पवैया ने बाबरी मस्जिद ठांचे के गिराए जाने को लेकर आए फैसले को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बताया है। बाबरी विध्वंस मामले में 28 साल बाद सीबीआई की विशेष अदालत ने फैसला सुनाते हुए भाजपा के संस्थापक सदस्य और वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, उमा भारती, विनय कटियार, जयभान सिंह पवैया समेत सभी 32 आरोपीयों को बरी कर दिए है। लखनऊ में सीबीआई की विशेष कोर्ट से इस मामले में बरी होने के बाद भाजपा नेता जयभान सिंह पवैया ने कहा कि मैं भारत की न्याय प्रणाली को नमन करता हूँ। आज का फैसला उतना ही ऐतिहासिक और अभूतपूर्व है जितना राम जन्म भूमि के लिए सुप्रीम कोर्ट का फैसला था। 28 सालों से हिन्दू नेताओं और संतों को जलील किया जा रहा था।

प्रमुख खबरें

AIIMS Nagpur में जूनियर डॉक्टर पर हमले के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों ने किया प्रदर्शन

PM Modi बोले, पिछले 12 वर्षों में शहरों और गांवों के बीच की दूरी घटी

आप हाफ़िज़ सईद पर मुक़दमा कब चलाएंगे? संयुक्त राष्ट्र में शहबाज़ शरीफ़ पर दागे गए तीखे सवाल, पाकिस्तान के Pakistan Prime ने साधी चुप्पी

UNGA में बोले Benjamin Netanyahu, New York के मेयर जोहरान ममदानी यहूदियों को खतरे में डाल रहे