क्या टाटा समूह एयर इंडिया में बोली लगाएगा? टाटा संस के चेयरमैन ने दिया जवाब

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 06, 2020

ग्रेटर नोएडा। टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने बुधवार को कहा कि एयर इंडिया के बारे में अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी।सरकार ने एयरलाइन में पूरी 100 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने का निर्णय किया है। यहां शुरू हुई वाहन प्रदर्शनी के दौरान यह पूछे जाने पर कि क्या टाटा समूह एयर इंडिया में हिस्सेदारी लेने के लिये बोली लगाएगा?

चंद्रशेखरन ने कहा कि अभी इस बारे में कहना जल्दबाजी होगी। उन्होंने यह बात ऐसे समय कही है जब कुछ मीडिया में यह रिपोर्ट आयी है कि सिंगापुर एयरलाइंस के साथ मिलकर टाटा समूह, एयर इंडिया के लिये बोली लगाने को लेकर आगे बढ़ रही है।इसमें कहा गया है कि टाटा समूह ने एयर एशिया इंडिया के एयर इंडिया एक्सप्रेस में विलय सहित इस खरीदारी को लेकर काम शुरू किया है। 

इसे भी पढ़ें: रतन टाटा ने स्टार्टअप्स को दी चेतावनी, कहा-निवेशकों का पैसा डुबोकर भागे तो नहीं मिलेगा दूसरा मौका

एयर एशिया इंडिया में टाटा समूह की 51 प्रतिशत हिस्सेदारी है जबकि एयर इंडिया एक्सप्रेस सार्वजनिक क्षेत्र की एयर इंडिया की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी है। सरकार ने एयर इंडिया के साथ ही एयर इंडिया एक्सप्रेस के विनिवेश का भी फैसला किया है। केंद्र सरकार ने पिछले महीने प्रारंभिक सूचना ज्ञापन (पीआईएम) जारी किया है और राष्ट्रीय एयरलाइन में पूरी हिस्सेदारी बेचने की प्रक्रिया शुरू की है।

प्रमुख खबरें

Atlanta में जुटे G20 राजनयिक, वैश्विक संकट और व्यापारिक तनाव पर उभरे मतभेद

27 देशों के साथ भारत करेगा सबसे बड़ी डील, PM मोदी की ब्रूसेल यात्रा पक्की!

कृषि मंत्री Vijay Kumar Sinha की दो टूक, खाद और बीज में गड़बड़ी पर होगी सख्त कार्रवाई

यूपी में Pankaj Chaudhary ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP कार्यकर्ताओं को दिए 5 जीत के मंत्र