विक्रमादित्य का आनी के विधायक को मकरझण्डू कहना दुर्भाग्यपूर्ण : कश्यप

By विजयेन्दर शर्मा | Oct 19, 2021

कुल्लू ।  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने मणिकरण एवं धोरा नाला कुल्लू में एक कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि विक्रमादित्य का आनी के विधायक को मकरझण्डू कहना दुर्भाग्यपूर्ण है यह केवल एक विधायक का ही नही पर आनी की जनता का भी अपमान है। 

इसे भी पढ़ें: ज्वालामुखी मंदिर में मारपीट के दौरान बुजुर्ग महिलायें व बच्चे भी बुरी तरह जख्मी हुये हैं

 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इन उपचुनावों में अपनी सीमा को लांघ रही है, जिस प्रकार से उन्होंने लगातार सेना और सीना के वीर योद्धाओं का अपमान किया है उसके लिए प्रदेश की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी । उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जिस प्रकार कांग्रेस कार्य कर रही है वह हिमाचल प्रदेश से लुप्त हो जाएगी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सरकार ने भारत और हिमाचल प्रदेश में अच्छा काम किया है , विकास की गति इन सरकारो ने बड़ी है जिसको कांग्रेस के नेता देखना नहीं चाहते ,वह बेतुकी बयानबाजी करके जनता का ध्यान भटकाने में लगे हैं पर जनता जागरूक है उन्हें पता है कि कांग्रेस पार्टी ने किस प्रकार से हिमाचल प्रदेश के विकास की गति में विघ्न डाला था। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अनेकों जन कल्याणकारी योजनाओं से हिमाचल प्रदेश की जनता को बड़ा लाभ हुआ है जिससे जनता खुश है और वह बढ़-चढ़कर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट डालने वाली है।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस बताऐ 4 साल मे कितनी बार विधायक अर्की आये : रतन पाल

उन्होंने कहा कि मंडी से कांग्रेसी प्रत्याशी प्रतिभा सिंह 2014 में भारतीय जनता पार्टी से चुनाव हार गई थी उसके बाद धरातल पर प्रतिभा सिंह ने काम करना छोड़ दिया था, आज वह मौकापरस्त नेता की तरह वापस आ गई है और अपनी मीठी मीठी बातों से जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है।

इसे भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में फुल कोर्ट का रेफरेंस का आयोजन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं की ग़लतफ़हमी है कि वह इन चुनावों में जीत हासिल करेगी , सच्चाई यह है कि इस बार के चुनावों में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रत्याशी ब्रिगेडियर कुशाल सिंह एक कुशल नेतृत्व है और जनता का दर्द समझते हैं । बड़ी मेहनत के बाद उन्होंने फौज में नौकरी की और कारगिल हीरो का दर्जा प्राप्त किया वह जनता का दर्द समझने वाले हैं ना कि कांग्रेस की तरह वोट लेने के बाद उड़नछू होने वाले नेता है।

उनके साथ भाजपा के विरिष्ठ नेता महेश्वर सिंह, ज़िला अध्यक्ष भीम सेन शर्मा, एहपीएमसी के उपाध्यक्ष राम सिंह, मंडल अध्यक्ष ठाकुर चंद, सह मीडिया प्रभारी प्रदेश अमित सूद उपस्थित थे।

प्रमुख खबरें

Punjab and Haryana High Court ने दी अनुमति, मानसा के पैतृक गांव में होगा दलजीत का अंतिम संस्कार

Delhi Drugs Control Department ने 569 निरीक्षणों में पकड़े 272 उल्लंघन, नकली दवाएं पकड़ीं

Election Commission का फैसला: SIR मसौदे से छूटे दिल्ली के वोटर बिना कानूनी कार्रवाई के भरें Form 6

Odisha Flood Relief: चक्रवात प्रभावित परिवारों को मिलेंगे 107.7 करोड़ रुपये