दूसरी पार्टी को तोड़ना गलत, MLAs की टूट पर बोले नीतीश- वे लोकतांत्रिक मूल्यों की धज्जियां उड़ा रहे

By अंकित सिंह | Sep 03, 2022

मणिपुर में जदयू के 6 में से 5 विधायक भाजपा में शामिल हो गए हैं। यह काम ऐसे दिन हुआ है जिस दिन जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हो रही है। इसको लेकर जदयू भाजपा पर हमलावर हो गई है। इन सबके बीच नीतीश कुमार का भी बयान सामने आ गया है। जदयू के सर्वोच्च नेता नीतीश कुमार ने साफ तौर पर कहा है कि दूसरी पार्टियों को तोड़ना गलत है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि दूसरी पार्टी के विधायकों को तोड़कर भाजपा लोकतांत्रिक मूल्यों की धज्जियां उड़ा रही है। उन्होंने कहा कि यह संवैधानिक काम है। नीतीश ने बताया कि जब हम एनडीए से अलग हुए, तो मणिपुर के हमारे सभी छह विधायक आए और हमसे मिले और हमें आश्वासन दिया कि वे जदयू के साथ हैं। हमें यह सोचने की जरूरत है कि क्या हो रहा है। 

इसे भी पढ़ें: पीएम मोदी के बयान पर नीतीश का पलटवार, बोले- केंद्र में बैठे लोगों की बातों पर नहीं देता ध्यान

भाजपा का पलटवार

जदयू के आरोप पर भाजपा के राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने कहा कि ललन जी जो आरोप लगा रहे हैं कि पैसा देखर खरीदा गया है, तो आपके विधायक इतने कमजोर हैं क्या? ये सब गलत बात है। हम किसी को पैसा देकर क्यों खरीदेंगे। वो चाहते थे कि जनता दल (यूनाइटेड) NDA में रहे और आपने NDA से नाता तोड़ा इसलिए वे BJP में शामिल हो गए। उन्होंने कहा कि आपका(JDU) राष्ट्रीय पार्टी बनने का जो सपना था वो पूरा नहीं हो सकता क्योंकि आप 3 राज्यों से घटकर अब केवल बिहार में ही रह गए हैं। आपने बिहार में जो गठबंधन तोड़ा, ये उसकी प्रतिक्रिया है। 

प्रमुख खबरें

DHL Express नए साल से भारत में माल ढुलाई दरें 8.9 प्रतिशत बढ़ाएगी

मैं बहुत मशहूर था, वो नहीं: Abhijeet Sawant ने की Arijit Singh के शुरुआती दिनों से अपने करियर की तुलना

सुप्रीम कोर्ट का फैसला: टिकट न मिलने पर भी ट्रेन हादसे के पीड़ित को मिलेगा मुआवजा

Love & War Vicky Kaushal look | लव एंड वॉर से विक्की कौशल का धांसू फर्स्ट लुक जारी, सिगरेट और इंटेंस लुक में छाए एक्टर