पूरब कोहली ने कहा, बॉलीवुड में खुद को हर फिल्म के साथ साबित करना जरूरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 18, 2019

मुम्बई। पूरब कोहली का कहना है कि अभिनय एक ऐसा पेशा है जहां सभी को चुनौतीपूर्ण किरदार पाने के लिए संघर्ष करना पड़ता है और हर फिल्म के साथ खुद को साबित करना जरूरी है। ‘माय ब्रदर निखिल’, ‘आय एम’ और ‘रॉक ऑन’ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय के लिए समीक्षकों की वाह-वाही बटोर चुके कोहली सही अवसर का इंतजार करने में विश्वास करते हैं।

पूरब कोहली ने कहा कि आप हमेशा खुद से एक लड़ाई लड़ते रहते हैं। कभी-कभी आपको ‘रॉक ऑन’ जैसा कोई मौका मिलता है और फिर लोग आपको मुख्य भूमिका के लिए आजमां सकते हैं। लेकिन अगर एक या दो फिल्में काम ना करें तो आप वापस वहीं पहुंच जाते हैं, जहां से आपने शुरुआत की थी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ किसी को भी ऐसा कोई अवसर नहीं छोड़ना चाहिए, जिससे एक अभिनेता के तौर पर उसे खुद को साबित करने का मौका मिले। हर एक किरदार के साथ आप को बेहतर करना होता है। यही आपके पेशे की मांग है। 

इसे भी पढ़ें: प्रभास का वह एक्शन जिसमें खर्च हुए 70 करोड़, क्या आपको है इसकी जानकारी?

अभिनेता ने कहा कि दुर्भाग्यवश या सौभाग्य से, आप की पहचान उस काम से होती है जो आपने अपने करियर में किया है। लेकिन बॉलीवुड में वितरण चयनात्मक है। ध्यान इसपर रहता है कि यह बाजार के लिए कैसा रहेगा। यह ऐसे परिभाषित किया जाता है कि यह लोगों को उत्साहित रखने के लिए क्या करेगा। कुल मिलाकर यह पूरी तरह दर्शकों को लुभाने पर आधारित है।

प्रमुख खबरें

Katrina Kaif के Postpartum Look पर उठे सवाल, डिलीवरी के बाद शरीर को रिकवर होने में क्यों लगता है वक्त

यौन शोषण के मामले में बृजभूषण शरण सिंह की बढ़ेंगी मुश्किलें? फिर कोर्ट पहुंचीं 4 महिला रेसलर, याचिका में फैसले को पुरानी सोच वाला बताया

IIT Bombay पहुंचे Ramdas Athawale, प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला पर कार्रवाई की उठाई मांग

Juhu में एक लड़की को देखकर क्यों बेचैन हो गई थीं Tillotama Shome? पोस्ट में बताया पूरा अनुभव