ये तो लग ही रहा था...सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी पर बोले उमर अब्दुल्ला

By अभिनय आकाश | Sep 26, 2025

कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी की खबरों पर जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया? यह दुर्भाग्यपूर्ण है। जिस तरह से केंद्र सरकार कल से उनके पीछे पड़ी है, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा था कि ऐसा कुछ हो सकता है। उनसे भी वादे किए गए थे, जैसे हमसे किए गए थे। अब मुझे समझ नहीं आ रहा कि केंद्र सरकार अपने वादों से मुकरने पर मजबूर क्यों है। आपको बता दें कि लेह में शांतिपूर्ण बंद के हिंसक हो जाने के कुछ दिनों बाद जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को शुक्रवार को गिरफ़्तार कर लिया गया और केंद्र शासित प्रदेश को राज्य का दर्जा देने की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों को कथित तौर पर उकसाने के आरोप में उन पर कड़े राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत आरोप लगाए गए। 

प्रमुख खबरें

Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब रखा जाएगा इंदिरा एकादशी व्रत? नोट करें सही तिथि और Muhurat

Asian Games 2026 में गोल्ड जीतकर लौटीं Ishika Chaudhary, ग्वालियर में हुआ जोरदार स्वागत

तंबाकू की लत छुड़ाने के लिए चिकित्सकीय मदद जरूरी, विशेषज्ञों ने Smoking पर चेताया

फुटबॉल की तरह उठा-उठाकर फेंक रहे हैं... हिरासत में लिए जाने पर Saurabh Bharadwaj का Delhi Police पर आरोप