Cleaning Hacks: बुकशेल्फ की साफ-सफाई में लग जाते हैं घंटों तो अपनाएं ये टिप्स, चुटकियों में होगा साफ

By अनन्या मिश्रा | Jun 18, 2024

बहुत सारे लोगों को किताबें पढ़ने का शौक होता है। किताबें पढ़ने के शौकीन लोग घर में ही ढेर सारी किताबें रखते हैं। लेकिन कई बार इस बुकशेल्फ को व्यवस्थित करना लोगों के लिए एक मुश्किल टास्क बन जाता है। क्योंकि किताबों को व्यवस्थित रखना और इन्हें चूहों से बचाना जरूरी होता है। वहीं बुकशेल्फ की साफ-सफाई करने में हालत खराब हो जाती है। क्योंकि पहले सारे किताबें बाहर निकालो और फिर इसकी साफ-सफाई कर उन्हें फिर से बुकशेल्फ में रखो। यह एक लंबा प्रोसेस होता है।

इसे भी पढ़ें: Skin Care Tips: फील्ड जॉब करने वाले ऐसे रखें अपनी स्किन का ख्याल, चिलचिलाती धूप में भी फ्रेश रहेगी त्वच

बुकशेल्फ से ऐसे हटाएं धूल

बुकशेल्फ को साफ करने से पहले इस पर जमी धूल को झारकप से साफ करें। इसके लिए आप सूखे और मुलायम कपड़े की भी मदद ले सकते हैं। या फिर आप चाहें तो माइक्रोफाइबर कपड़े का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। क्योंकि यह धूल को अच्छे से साफ करने में सहायता करता है। 


पतले ब्रश से करें बुकशेल्फ की सफाई

बुकशेल्फ में कम स्पेस वाले स्थानों तक पहुंचने और साफ-सफाई करने के लिए आप पंख वाले डस्टर या पतले ब्रश का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस तरीके से साफ-सफाई करने के लिए आपको अलमारी से किताबें भी नहीं निकालनी पड़ेंगी।

कैसे करें साफ-सफाई

अगर आप भी किताबों की अलमारी या बुकशेल्फ की साफ-सफाई करना चाहते हैं, तो गर्म पानी में हल्का डिटर्जेंट मिलाकर घोल बना लें। अब इस घोल में एक मुलायम कपड़ा डुबोकर अच्छे से निचोड़ लें। फिर इस कपड़े से बुकशेल्फ को पोंछ लें। इस दौरान अधिक पानी का इस्तेमाल नहीं करना है। क्योंकि अधिक पानी के इस्तेमाल से बुकशेल्फ की लकड़ी को नुकसान हो सकता है। 

वहीं आप चाहें कि सफेद सिरका और पानी का घोल बनाकर अलमारी या बुकशेल्फ की गंदगी को साफ कर सकते हैं। वहीं आप बेकिंग सोडा और पानी का पेस्ट बनाकर अलमारी की सफाई कर सकते हैं। हालांकि कपड़े की मदद से ही आपको साफ-सफाई करना होगा। पहले साफ कपड़े से अलमारी को पोंछ लें और फिर पानी से सफाई करें। इससे बुकशेल्फ पर जमी गंदगी साफ हो जाएगी।

बुकशेल्फ की सफाई के दौरान इन बातों का रखे ध्यान

बुकशेल्फ की सफाई करने के दौरान आंखों में धूल-मिट्टी जा सकती है, इसलिए साफ-सफाई के दौरान आपको चश्मे का इस्तेमाल करना है।

वहीं सफाई के दौरान हाथों को गंदगी से बचाने के लिए ग्लव्स का इस्तेमाल करें।

किताबों को अच्छे से व्यवस्थित करें, जिससे की उनकी सफाई करना आसान हो।

समय-समय पर बुकशेल्फ की सफाई करते रहें। जिससे कि इस पर जमी धूल और गंदगी साफ हो जाए।

प्रमुख खबरें

पैसा कभी हमारे बीच नहीं आया: Bigg Boss 20 में Mahhi Vij के एलिमनी ठुकराने पर Jay Bhanushali का दिल जीतने वाला रिएक्शन

Mumbai Mayor के दफ्तर, Amitabh Bachchan के आवास और Diljit Dosanjh के शो पर बम हमले की धमकी

अरुणाचल सीमा तनाव पर PM Narendra Modi संसद को विश्वास में लें: Congress

UP MLC Election: फतेहपुर में बूथ कैप्चरिंग का प्रयास, Akhilesh Yadav ने BJP पर साधा निशाना