महत्वपूर्ण परियोजनाएं पूरी होने में दशकों का समय लगता था : प्रधानमंत्री मोदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 06, 2022

पुणे (महाराष्ट्र)। आधुनिक बुनियादी ढांचा विकसित करने के लिए ‘‘गति और पैमाने’’ को सबसे महत्वपूर्ण बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि पिछले दशकों में महत्वपूर्ण परियोजाओं के पूरा होने में देरी हुआ करती थी। शहर में विभिन्न विकास परियोजनाओं की नींव रखने के बाद प्रधानमंत्री मोदी एमआईटी कॉलेज में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। देश में बुनियादी ढांचा नीत विकास की नयी नीति के संबंध में प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में आधुनिक बुनियादी ढांचे के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण है गति और पैमाना (परियोजना पूरी होने की गति और उसका विस्तार/आकार)।

इसे भी पढ़ें: ज्ञानदेव आहूजा बोले- वसुंधरा राजे को राजस्थान की पुन: मुख्यमंत्री बनने का विचार त्याग देना चाहिए

मोदी ने कहा कि प्रत्येक शहर में एक समेकित कमान और कंट्रोल केन्द्र होना चाहिए जो शहर को ‘स्मार्ट सिटी’ बनाएगा। उन्होंने प्रभावी कचरा प्रबंधन और सीवेज शोधन संयंत्रों पर भी जोर दिया। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘जल स्रोतों की रक्षा उचित प्रबंधन के माध्यम से की जानी चाहिए। सभी शहरों में गोवर्धन प्लांट लगाए जाने चाहिए ताकि कचरे से धन कमाया जा सके और ऊर्जा जरूरतों को भी पूरा किया जा सके। हम इसी दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ रहे हैं।’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि फ्लैट खरीदने वालों की सुरक्षा के लिहाज से केन्द्र ने रेरा (रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलॉपमेंट) कानून बनाया है।

प्रमुख खबरें

DU की छात्राओं से छेड़छाड़: Delhi Police ने दो छात्रों अभिनव और अभिमन्यु को किया गिरफ्तार

सतीशन की Chartered विमान यात्रा पर Shashi Tharoor और कांग्रेस नेताओं ने किया बचाव

Tata Sons ने Noel Tata को दिया जवाब, N Chandrasekaran की दोबारा नियुक्ति को सही बताया

Asian Games में Baranica Elangovan ने पोल वॉल्ट में कांस्य जीत रचा इतिहास