सांस लेने में हो रही थी मुश्किल, लोगों ने खरीदे एयर प्यूरीफायर, अभी भी बाजार में डिमांड ज्यादा

By अनुराग गुप्ता | Nov 17, 2020

नयी दिल्ली। जैसे-जैसे ठंड दस्तक दे रही है ठीक वैसे-वैसे एयर प्यूरीफायर की मांग बढ़ती जा रही है। दरअसल इस मौसम में दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई बड़े शहरों की वायु गुणवत्ता गंभीर स्थिति की तरफ बढ़ती जाती है। एक तरफ वायु गुणवत्ता की खराब स्थिति तो दूसरी तरफ धुंध होने की वजह से लोगों को सांस लेने में तकलीफ होती है जिसकी वजह से एयर प्यूरीफायर की मांग बढ़ती जा रही है। 

एयर प्यूरीफायर के बढ़ रहे दाम !

कोरोना महामारी के वजह से ज्यादातर दफ्तरों ने अपने कर्मचारियों को घरो से काम करने की अनुमति दे रखी है, ऐसे में घर में रहकर काम करने वालों इन लोगों के बीच में एयर प्यूरीफयर की मांग भी बढ़ी है। इसके अतिरिक्त कई घर ऐसे भी हैं जहां पर एक से अधिक एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल हो रहा है। ऐसे में कीमतों में इजाफा की भी आशंका जाहिर की गई है। बाजार में मिलने वाले एयर प्यूरीफायर की रेंज 10 हजार से शुरू होकर 50 हजार रुपए तक जा रही है। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय बोले, इस बार दीपावली पर करीब 70 प्रतिशत लोगों ने नहीं फोड़े पटाखे 

पैनासोनिक इंडिया में उपभोक्ता विभाग प्रमुख सुगुरु ताकमत्सु ने बताया कि हमने पैनासोनिक के एयर प्यूरीफायर की बिक्री में 5 गुना वृद्धि देखी है, जो कोरोना वायरस को रोकने में भी मददगार साबित होता है। उन्होंने बताया कि हम एयर प्यूरीफायर की अधिकत्तम मांग उत्तर भारत में देख रहे हैं।

पैनासोनिक का दावा है कि इसके उपकरण पीएम 2.5 सहित बैक्टीरिया, वायरस, धूल, कण, पराग, एलर्जी और हानिकारक कणों को छानकर वायु गुणवत्ता को बढ़ाते हैं। 

इसे भी पढ़ें: बारिश और तेज हवाओं ने बदला दिल्ली-एनसीआर का मौसम, प्रदूषण के स्तर में आई गिरावट 

सैमसंग इंडिया के एक अधिकारी ने बताया कि सितंबर-अक्टूबर में एयर प्यूरीफायर की बिक्री में डेढ़ गुना इजाफा हुआ है। पिछले साल अक्टूबर अंत में एयर प्यूरीफायर की मांग शुरू हुई थी लेकिन इस बार उपभोक्ता पहले से अधिक सतर्क थे। ऐसे में सितंबर के आखिरी सप्ताह से ही एयर प्यूरीफायर की मांग देखी गई।

प्रमुख खबरें

World Cup Trophy की चमक और बढ़ी, Gold में Record तेजी से कीमत 6.7 करोड़ रुपये पहुंची

World Cup में कोच की एक चूक ने डुबोई South Korea की नैया, Son Heung-min बेंच पर बैठे रहे

Guillermo Ochoa ने रचा फुटबॉल का नया कीर्तिमान, 6 World Cup खेलकर Ronaldo-Messi के क्लब में शामिल

Crude Oil में गिरावट का असर, Government का संकेत- अब सस्ता हो सकता है हवाई सफर