आलराउंडर विजय शंकर ने माना, राजस्थान के खिलाफ मैच था ‘करो या मरो’ जैसा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 23, 2020

दुबई। आलराउंडर विजय शंकर ने कहा कि उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच को अपने लिये ‘करो या मरो’ की तरह लिया था तथा वह जानते थे कि बल्ले और गेंद दोनों से अच्छा प्रदर्शन करने पर ही वह सनराइजर्स हैदराबाद के अंतिम एकादश में अपना स्थान बचा सकते हैं। मनीष पांडे (नाबाद 83) और शंकर (नाबाद 52) के बीच तीसरे विकेट के लिये 140 रन की अटूट साझेदारी की मदद से सनराइजर्स ने रॉयल्स के खिलाफ आठ विकेट से जीत दर्ज की। इससे उसके 10 मैचों में आठ अंक हो गये हैं और पांचवें स्थान पर पहुंच गया है।

इसे भी पढ़ें: WTC मैचों के लिये अंक बांटने पर विचार कर रहा है ICC

उन्होंने कहा, ‘‘मनीष वास्तव में शुरू में गेंद को अच्छी तरह से हिट कर रहा था। मैंने असल में इस पारी से पहले इतनी अधिक गेंदों का सामना नहीं किया था। मैंने इस पारी से पहले केवल 18 गेंदें खेली थी इसलिए मेरे लिये उसका अहसास महत्वपूर्ण था। (जोफ्रा) आर्चर तेज गेंदबाजी कर रहा था और इसलिए मेरे लिये विकेट पर टिके रहना महत्वपूर्ण था। ’’ राजस्थान रॉयल्स के अब 11 मैचों में आठ अंक हैं और वह सातवें स्थान पर है। उसके मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने कहा कि टीम के लिये अब बेहद सरल समीकरण हैं कि वह बाकी बचे तीनों मैच जीते और अन्य मैचों में अनुकूल परिणाम की उम्मीद करे। मैकडोनाल्ड ने कहा, ‘‘चुनौती बहुत सरल है कि हम बाकी बचे तीनों मैच जीतें और देखें कि रन रेट में हमारी स्थिति क्या है। यह अपनी तैयारी जारी रखने और यह विश्वास बनाये रखने से जुड़ा है कि हमारी टीम अच्छी है। टीम के पास अब गंवाने के लिये कुछ नहीं है।

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार