पेगासस मामले को लेकर भाजपा का राहुल पर पलटवार, कहा- झूठ बोलना और भ्रम फैलाना उनकी आदत रही है

By अनुराग गुप्ता | Oct 27, 2021

नयी दिल्ली। पेगासस मामले को लेकर भाजपा ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर पलटवार किया। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने बुधवार को कहा कि भ्रम और राहुल गांधी जी का गहरा रिश्ता रहा है। झूठ बोलना, भ्रम फैलाना ये राहुल गांधी जी की आदत रही है। उन्होंने कहा कि हर विषय पर राहुल गांधी की 30 से 40 सेकंड की प्रेस कॉन्फ्रेंस होती है और उनके शब्द एक जैसे होते हैं। 

इसे भी पढ़ें: संसद में फिर गूंजेगा पेगासस मामला, राहुल गांधी बोले- क्या किसी और देश के पास भी है इसका डेटा ? 

राहुल पर बरसे संबित पात्राभाजपा प्रवक्ता ने कहा कि आज सुप्रीम कोर्ट के एक निर्णय को लेकर राहुल गांधी जी ने फिर उन्हीं शब्दों का उच्चारण किया, जो वो हमेशा करते हैं। राहुल गांधी और कांग्रेस इस विषय को लेकर कोर्ट नहीं गए थे। उन्होंने कहा कि पेगासस मामले में मैं सरकार के एफिडेविट के साथ बैठा हुआ हूं। उसमें सरकार ने स्पष्ट रूप से कहा है कि हम निवेदन करते हैं कोर्ट से कि निहित स्वार्थ वाले समूह पेगासस मामले में झूठी कथा बनाने की कोशिश कर रहे हैं। उसे ध्वस्त करने के लिए विशेषज्ञों की कमिटी बनाई जाए और आज कोर्ट ने विशेषज्ञों की कमिटी बनाई है। सरकार ने जो एफिडेविट में कहा था, आज वहीं हुआ है। 

इसे भी पढ़ें: पेगासस मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला, जांच के लिए बनेगी एक्सपर्ट कमेटी 

क्या बोले थे राहुल गांधी ?दरअसल, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि पेगासस के जरिए भारतीय लोकतंत्र को कुचलने और देश की राजनीति एवं संस्थाओं को नियंत्रण में लेने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा था कि संसद के पिछले सत्र के दौरान हमने यह मुद्दा उठाया था क्योंकि हमें लगा कि यह हमारे संविधान और लोकतंत्र की बुनियाद पर हमला है। उच्चतम न्यायालय ने हमारे रुख का समर्थन किया है...यह एक अच्छा कदम है।

प्रमुख खबरें

Tata Group के Air India में बड़ा खुलासा, Staff Travel Policy में धांधली कर नपे 4000 कर्मचारी

South Africa की B Team का बड़ा धमाका, पहले T20 मैच में New Zealand को घर में रौंदा

Gautam Gambhir ने की संजू सैमसन की तारीफ, कहा शुरुआती ओवरों में ही मैच पलटने की क्षमता

Tanzid के शतक के बाद गेंदबाजों का कहर, 291 के जवाब में Pakistan की Top Order ढेर