गर्मी निकालेगी दम लेकिन दिल्ली में अगले पांच-छह दिनों तक लू चलने के आसार नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 13, 2022

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से कम रहने का अनुमान है। शहर के लिए मौसम के आधिकारिक आंकड़े एकत्र करने वाली सफदरजंग वेधशाला ने आज का न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। हिमालयी क्षेत्र में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ और पंजाब के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण से मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। हालांकि, बाद में अधिकतम तापमान फिर से बढ़ने का अनुमान है। दिल्ली में अधिकतम तापमान शुक्रवार तक 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने का अनुमान है। सोमवार तक यह धीरे-धीरे बढ़कर 42 डिग्री से. तक पहुंच सकता है।

इसे भी पढ़ें: CBI ने नागपुर में ईपीएफओ के दफ्तरों की तलाशी ली, दस्तावेज जब्त किए

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में अगले पांच से छह दिनों तक लू चलने का अनुमान नहीं है। सफदरजंग वेधशाला ने सोमवार को अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री से. दर्ज किया था जो पांच वर्षों में अप्रैल में सबसे अधिक तापमान है। मैदानी इलाकों के लिए लू की घोषणा तब की जाती है जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक होता है और सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियस अधिक होता है। राष्ट्रीय राजधानी पिछले हफ्ते से भीषण लू का सामना कर रही है और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक ही रहा है।

इसे भी पढ़ें: ब्रिटिश शासन की सबसे क्रूरतम घटनाओं में से एक है जलियाँवाला बाग हत्याकांड

मौसम विभाग ने पहले कहा था कि उत्तरपश्चिमी भारत और मध्य भारत के आसपास के इलाकों में अप्रैल में अधिक भीषण गर्मी पड़ सकती है। विभाग के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में इस साल अप्रैल में अभी तक पांच दिन लू चली है। अप्रैल 2017 में छह दिनों तक लू चली थी। राजधानी में 21 अप्रैल 2017 को अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इस महीने आज तक सबसे अधिक तापमान 29 अप्रैल 1941 को 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

प्रमुख खबरें

महाविनाश की ओर पश्चिम एशिया! 2500 अमेरिकी सैनिकों, एक और युद्धपोत को रवाना किया, तेहरान में भीषण धमाका

Iran पर कयामत बनकर बरसे अमेरिकी बम, Donald Trump ने तेल हब Kharg Island को जलाकर किया खाक, तेहरान में भीषण धमाकों से कांपी धरती!

मुश्किल में रैपर Badshah! हरियाणा महिला आयोग ने दिया गिरफ्तारी का आदेश, पासपोर्ट जब्त करने के निर्देश

PM Modi Assam Visit | सिलचर में 23,550 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास, पूर्वोत्तर को मिलेगा पहला ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे