न्यूजीलैंड लौटने वाले देशवासियों के लिए स्वयं को पृथक-वास में रखना अब नहीं होगा अनिवार्य

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 28, 2022

वेलिंगटन,  (एपी) न्यूजीलैंड ने देश में आने वाले वाले अपने देश के नागरिकों के लिए स्वयं को पृथक-वास में रखने की अनिवार्यता को समाप्त करने का निर्णय लिया है। देश की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने सोमवार को बताया कि टीकाकरण करा चुके लोगों के लिए न्यूजीलैंड पहुंचने के बाद एक सप्ताह तक पृथक-वास में रहने की अनिवार्यता बुधवार को समाप्त हो जाएगी। शुरुआत में यह बदलाव अन्य देशों से लौटने वाले न्यूजीलैंड के नागरिकों पर लागू होगा, क्योंकि पर्यटकों को अब भी देश में आने की अनुमति नहीं है।

अर्डर्न ने सोमवार को कहा कि उनकी कैबिनेट आस्ट्रेलियाई लोगों के लिए जुलाई और दुनिया के अन्य देशों के लोगों के लिए अक्टूबर की वर्तमान निर्धारित तिथि से पहले ही सीमाओं को पूरी तरह से पुन: खोलने पर विचार कर रही है। न्यूजीलैंड में कोरोना वायरसर संक्रमण के रोजाना करीब 15,000 नए मामले सामने आ रहे हैं, जबकि 10 दिन पहले यह संख्या 2,000 थी।

प्रमुख खबरें

Karnataka में 200 से अधिक तालुकों में सूखा, PM Modi से Relief Fund मांगेंगे DK Shivakumar

Gautam Adani ने की जबरदस्त वापसी! Mukesh Ambani को पछाड़ कर फिर बने नंबर-1, India में अमीरों की संख्या भी बढ़ी

Asian Games Badminton: Lakshya Sen और PV Sindhu को मिला कठिन ड्रॉ

Supreme Court ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में AAP नेता Deepak Singla की जमानत याचिका पर ED से मांगा जवाब