यमुना की सफाई पर बोले केजरीवाल, समय लगेगा लेकिन हम सफल होंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 14, 2018

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विश्वास जताया कि उनकी सरकार यमुना नदी को साफ करने में सफल होगी, यद्यपि इसमें समय लगेगा। केजरीवाल वर्तमान समय में दक्षिण कोरिया की यात्रा पर हैं। उन्होंने यह बात एक ट्वीट के जवाब में कही जिसमें भारत में शहरी कायाकल्प परियोजनाओं और यमुना रिवर फ्रंट विकास की योजना के अवरूद्ध होने को लेकर सवाल किया गया था।

केजरीवाल ने यमुना नदी को साफ नहीं करने और रिवर फ्रंट विकास परियोजना को लागू करने में विफलता के लिए पूर्ववर्ती सरकारों को भी जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘क्योंकि तब आप सरकार नहीं थी। अब यह होगा। चूंकि आप सरकार के कार्यकाल के दौरान अन्य क्षेत्रों में ठोस सुधार हुए हैं, हम नालों और यमुना को साफ करने में कड़ी मेहनत करेंगे। इसमें समय लगेगा। कोरियाई लोगों ने यह 27 महीने में किया। यद्यपि मुझे भरोसा है कि हम सफल होंगे।’

केजरीवाल ने दक्षिण कोरिया की राजधानी सोल की यात्रा के दौरान चियांगयेशियोन नदी का दौरा किया जिसे एक प्रदूषित जलस्रोत से एक लोकप्रिय पर्यटक स्थल में तब्दील कर दिया गया।

प्रमुख खबरें

पुलवामा हमले के वक्त Modi फिल्म की शूटिंग करने में व्यस्त थे : Farooq Abdullah

South China Sea में परिचालन संबंधी तैनाती के लिए भारतीय नौसेना के तीन पोत Singapore पहुंचे

China के राष्ट्रपति ने वरिष्ठ राजनयिक Xu Feihong को भारत में अपना नया राजदूत नियुक्त किया

Sikh अलगाववादी नेता की हत्या की कथित साजिश में भारत की जांच के नतीजों का इंतजार : America