महाराजा के रूप में चार्ल्स का जलवायु परिवर्तन पर काम करते रहना स्वीकार्य होगा: अल्बानीस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 15, 2022

कैनबरा। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीस का कहना है कि अगर महाराजा चार्ल्स तृतीय अपनी नयी भूमिका में भी जलवायु परिवर्तन पर काम करने की वकालत जारी रखते हैं तो वह ‘पूरी तरह स्वीकार्य है।’ महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार के लिए सिडनी से बृहस्पतिवार को ऑस्ट्रेलियाई शिष्टमंडल की रवानगी से पहले प्रधानमंत्री अल्बानीस ने यह बात कही है। उन्होंने कहा कि नये महाराजा यह तय करेंगे कि वह ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन को कम करने की वकालत करना जारी रखेंगे या नहीं, जैसा कि वह युवराज रहते हुए कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें: एयर इंडिया ने अपने कायाकल्प की योजना बनाई, पांच साल में 30 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी का लक्ष्य

अल्बानीस ने ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कोर से कहा, ‘‘यह महत्वपूर्ण है कि राजशाही दलगत राजनीति से दूरी बनाए रखे। लेकिन, जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दे भी हैं, जिनपर मुझे लगता है कि अगर वह बोलना जारी रखते हैं तो यह पूरी तरह स्वीकार्य होगा।’’ अल्बानीस की नयी मध्य-वामपंथी लेबर पार्टी सरकार ने कानून बनाकर इस दशक के अंत तक ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन को 2005 के स्तर के मुकाबले 42 फीसदी तक कम करने का लक्ष्य रखा है। पूर्ववर्ती कंजरवेटिव सरकार के तहत 2030 तक के लिए यह लक्ष्य 26 से 28 फीसदी रखा गया था।

प्रमुख खबरें

Guatemala में 30 दिनों का आपातकाल लागू, नशा तस्करी और अवैध खनन पर सुरक्षा बलों की कार्रवाई तेज

New Zealand की पिचों पर खेल बढ़ने के साथ बल्लेबाजी आसान होती है: Rachin Ravindra

Twilight के Edward Cullen से लेकर Batman और अब James Bond तक... Robert Pattinson को मिला सिनेमा का सबसे बड़ा रोल

US Flights Grounded: ट्रंप ने पुराने उपकरणों और बाइडन प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार