जॉर्ज क्लूनी के नाम का गलत इस्तेमाल करने वाले इतालवी थाईलैंड में गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 17, 2019

बैंकॉक। थाईलैंड पुलिस ने इटली में वांछित करार दिए गए एक इतालवी व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस व्यक्ति को कपड़ों की फर्जी कंपनी में लोगों को निवेश करने का प्रलोभन देने के लिए अभिनेता जॉर्ज क्लूनी के नाम का इस्तेमाल करने के जुर्म में जेल की सजा सुनाई गई थी, लेकिन वह जेल से फरार हो गया था।

इसे भी पढ़ें: पोप फ्रांसिस ने गुड फ्राइडे पर प्रवासियों और बच्चों की दुख-तकलीफों का किया जिक्र

 

थाईलैंड अपराध शमन प्रभाग ने एक बयान में कहा कि फ्रांसिस्को गाल्देली (58) को देश में अवैध रूप से रहने के संदेह में पट्टाया शहर के पास से शनिवार को गिरफ्तार किया गया। वीजा अवधि समाप्त होने के संदेह में वान्जा गोफी को भी गिरफ्तार किया गया है।

 

इसे भी पढ़ें: थाई अदालत ने पूर्व प्रधान मंत्री थाकसिन को लॉटरी कार्यक्रम के मामले में सजा सुनाई

 

थाई अधिकारियों ने रविवार को एक बयान में कहा कि गाल्देली के लिए इंटरपोल की तरफ से नोटिस भी जारी किया गया था और उसे इतालवी सरकार द्वारा मुहैया कराए गए पते से गिरफ्तार कर लिया गया। 

प्रमुख खबरें

इस देश में फिर जलेगी कुरान! इस्लामिक देशों में मच गया बवाल

मेरे लिए अमेठी और रायबरेली अलग-अलग नहीं : Rahul Gandhi

डूब रहे थे 20 पाकिस्तानी! भारत ने ऐसे बचाई जान, अरब सागर में नौसेना की कार्रवाई

अगर आपको भी इन चीजों के खाने से होती है क्रेविंग, तो शरीर में है विटामिन्स की कमी