इस देश में फिर जलेगी कुरान! इस्लामिक देशों में मच गया बवाल

By अभिनय आकाश | May 04, 2024

स्वीडन में एक मस्जिद के बाहर कुरान जलाने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि वहां के अधिकारियों ने एक बार फिर मुसलमानों की इस पवित्र किताब को जलाने की अनुमति दे दी है। इस बात की जानकारी तुर्की की सरकारी समाचार एजेंसी ने दी है। अनादुलु के मुताबिक दक्षिणी स्वीडन की माल्मो पुलिस ने जीएटीएस पर होने वाले विवादास्पद विरोध प्रदर्शन के लिए परमिट जारी कर दिया है। अब देखा जाए तो कुरान जलाने की अनुमति ऐसे वक्त दी गई है जब पहले से ही स्वीडन कई मुस्लिम देशों के निशाने पर है। इस तरह की घटना ने कई मुस्लिम देशों  के साथ स्टॉकहोम के संबंधों को तनावपूर्ण बना दिया है। माल्मो में करीब 3.50 लाख लोग रहते हैं। जिसमें करीब 50 हजार मुस्लिम आबादी है। 

इसे भी पढ़ें: Indian Navy ने फिर दिखाई शक्ति, समुंदर में बने देवदूत, कुछ इस तरह हूति विद्रोदियों के चंगुल से छुड़ा लिया ऑयल शिप

इसी साल अप्रैल के महीने में पूर्व इराकी मिलिशिया नेता सलवान मोमिका नॉर्वे में मृत पाए जाने की खबर सामने आई है। स्वतंत्र भाषण और कुरान को सार्वजनिक रूप से जलाने की वकालत करने के लिए वैश्विक प्रसिद्धि और बदनामी हासिल करने वाले मोमिका  स्वीडन से नॉर्वे चले गए थे। मोमिका खुद को एक उदार नास्तिक आलोचक और विचारक बताते थे। जून 2023 में ईद पर सलवान मोमिका ने दुनिया को चौंका दिया जब उसने मुसलमानों की पवित्र पुस्तक कुरान की एक प्रति पर हमला किया और फिर उसे स्टॉकहोम की सबसे बड़ी मस्जिद के सामने जला दिया। उनके एक दोस्त ने अवज्ञा के इस कृत्य को फिल्माया।  

प्रमुख खबरें

Jammu Kashmir और केंद्र में अविश्वास के लिए National Conference जिम्मेदार, बोलीं Mehbooba Mufti

OCI कार्ड पर प्रदर्शन का हक नहीं, Leave India Notice मामले में Imran Khan को कोर्ट की दो टूक

Beauty Tips: Natural Glow Makeup के लिए Skin Tone और कपड़ों के रंग अनुसार चुनें सही शेड्स

NPP में शामिल हुए Paul Lyngdoh सोमवार को लेंगे मेघालय सरकार में मंत्री पद की शपथ