इटली की इन दो लड़कियों को टेनिस स्टार रोजर फेडरर ने दिया Surprise, खेला टेरेस टेनिस

By निधि अविनाश | Aug 01, 2020

इस साल कोरोना महामारी के कारण सोशल डिस्टेंसिंग काफी सामान्य हो गया है, लोग वायरस के डर से कोरोना के नियमों का सख्त पालन भी करते नजर आ रहे है। इस बीच लोग घरों में ही रहकर अपनी बोरियत को कम करने के लिए नई-नई चीजों की खोज कर रहे है। इसी को देखते हुए, दो युवा लड़कियों का विडियो काफी वायरल हो रहा है। यह विडियो अप्रैल का है जिसमें ये दो लड़कियां सोशल डिस्टेसिंग के नियमों का पालन करते हुए अपने-अपने छतों से टेनिस खेल रही है। उनका ये विडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। इन सब के बीच अब टेनिस के दिग्गज स्टार रोजर फेडरर भी इन दो लड़कियों के टेनिस मैच में शामिल हो गए है। ये तो होना ही था, टेनिस के स्टार भी अगर इस टेनिस मैच में शामिल न हो तो फायदा ही क्या! रोजर फेडरर का अचानक सप्राइज करना इन दो लड़कियों के चेहरे पर काफी  मुस्कान लेकर आया। 

गौरतलब है कि, कोरोना महामारी लॉकडाउन के दौरान 13 वर्षीय विटोरिया और 11 वर्षीय कैरोल अपने छत पर मैच के एक वीडियो के बाद रातोंरात फेमस हो गई। ये विडियो इटली के लिगुरिया का है जहां ये दोनों लड़कियां अपने घरों की छत से टेनिस खेलते दिखाई दे रही है। बता दें कि इनकी टेनिस खेलने वाली ये विडियो इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हुई। अब, लगभग तीन महीने बाद, इन दोनों लड़कियों को प्रेस वालों का कॉल आया और कहां गया कि इंटरव्यू लिया जाएगा। हालांकि, बहुत कम लोग जानते थे कि यह सिर्फ एक ट्रेप था ताकि पेशेवर टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरेर इन दोनों लड़कियों को सप्राइज दे सके।

इसे भी पढ़ें: AIFF ने आई लीग से जुड़ने के इच्छुक तीन क्लबों से मांगा स्पष्टीकरण

इटेलियन पास्ता ब्रांड बारिला द्वारा साझा की गई क्लिप में  इन दोनों लड़कियों का जब इंटरव्यू हो रहा होता है तो इनसे पूछा जाता है कि अगर रोजर फेडरेर आपको अचानक दिख जाएंगे तो आप क्या करोगे तो 13 वर्षीय विटोरिया ने कहा कि अगर ऐसा होता है तो मैं उन्हें देखकर उछलने लगूंगी वहीं 11 वर्षीय कैरोल ने कहा कि मैं उनका ऑटोग्राफ हाथ में लूंगी। इसी बीच टेनिस स्टार रोजर फेडरेर इन दोनों लड़कियों को अचानक सप्राइज देते है जिसको देखते हुए दोनों लड़कियां काफी सप्राइज हो जाती है और कहती है कि "हम यह विश्वास नहीं कर सकते, फेडरर हमारे छत पर है!" लड़कियों ने फिर स्वीस टेनिस स्टार रोजर फेडरर के साथ सेल्फी ली और फिर बाद में इन दोनों लड़कियों ने रोजर फेडरर के साथ छतों से टेनिस खेला। यहीं नहीं , वीडियो में, 38 वर्षीय टेनिस स्टार ने इन दोनों लड़कियों को समर कैंप के लिए राफेल नडाल अकेडमी ज्वांइन करने का ऑफर दिया।

इसे भी पढ़ें: पहली बार बिना दर्शकों के खेला जाएगा एफए कप का फाइनल मुकाबला, नस्लवाद के खिलाफ घुटने के बल बैठेंगे खिलाड़ी

सोशल मीडिया पर हुई वायरल  इस विडियो को लोगों का काफी प्यार मिला। रोजर फेडरेर ने एटीपी टूर से कहा कि 'यह सब बहुत अच्छा था, मैंने दुनियाभर में खेला है लेकिन ऐसा अनुभव मेरे लिए काफी अलग था। उन्होंने कहा कि इस महामारी में हमने दिखाया कि  हम कहीं भी खेल सकते है और इसका भरपूर मजा उठा सकते है। ईमानदारी से, ये समय काफी अच्छा था'।

प्रमुख खबरें

Kashmir में आतंक का डबल अटैक, शोपियां में पूर्व सरपंच को गोलियों से भूना, पहलगाम में जयपुर से आए दपंत्ति को बनाया निशाना

Shah ने BJP और उसके छद्म सहयोगियों को नेशनल कॉन्फ्रेंस को हराने का निर्देश दिया: Omar

विपक्षी दलों के नेताओं को जेल भेजने में Congress अव्वल : Chief Minister Mohan Yadav

Manoj Tiwari ने मुझ पर हमला कराया क्योंकि लोग अब उन्हें स्वीकार नहीं कर रहे हैं: Kanhaiya