मेरे दोस्त आपको...PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर इटली की PM मेलोनी का खास संदेश

By अभिनय आकाश | Sep 17, 2026

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दीं। दोनों नेताओं के बीच मजबूत कूटनीतिक और व्यक्तिगत तालमेल को दर्शाते हुए इतालवी पीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक गर्मजोशी भरा संदेश साझा किया। प्रधानमंत्री मोदी को अपना मित्र बताते हुए मेलोनी ने लिखा मेरे दोस्त नरेंद्र मोदी  को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। मैं आपके उत्तम स्वास्थ्य, ऊर्जा और निरंतर सफलता की कामना करती हूं।

इसे भी पढ़ें: MDR विवाद पर राजीव चंद्रशेखर ने राहुल गांधी को जवाब दिया: "UPI छोटे व्यवसायों की सुरक्षा करता है, यह Visa से कहीं बड़ा है

एक्स पर एक पोस्ट में पुतिन का संदेश साझा करते हुए भारत में रूसी दूतावास ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति ने पीएम मोदी को उनके 76वें जन्मदिन पर गर्मजोशी से बधाई दी। साथ भेजे गए संदेश में पुतिन ने कहा कि आपको अपने देशवासियों का बहुत सम्मान और दुनिया भर में बड़ा रुतबा हासिल है। भारत और रूस के बीच खास और अहम रणनीतिक साझेदारी को मज़बूत करने में आपके निजी योगदान की जितनी भी तारीफ़ की जाए, कम है।

प्रमुख खबरें

Yemen War से लाखों लोग विस्थापित, जान बचाने के लिए जान को खतरे में डाल कर समुद्र पार कर रहे लोग

Tihar Jail के पूर्व फार्मासिस्ट से 1.75 करोड़ ठगने वाला भगोड़ा Vinod Dwarka से गिरफ्तार

Youth Congress ने PM Modi के जन्मदिन को बताया बेरोजगारी दिवस, Bengaluru में प्रदर्शन

Vanakkam Poorvottar: Supreme Court और Madras High Court की टिप्पणी Tamil Nadu की Vijay Govt के लिए बनी परेशानी का सबब