इटली में कोरोना वायरस का कहर जारी, मरने वालों की संख्या 1,000 के पार पहुंची

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 13, 2020

रोम। इटली में कोरोना वायरस के संक्रमण से मरने वालों की संख्या गुरुवार को 1,000 पार कर गई। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार को 189 और मौतों के साथ दो हफ्ते के भीतर इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 1,016 हो गई है, जो चीन के बाद सबसे अधिक है। इटली में गुरुवार को हुई मौतें बुधवार को एक दिन में हुई सर्वाधिक 196 मौतों से कुछ ही कम है। 

इस बीच, गुरुवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 2,651 नये मामले सामने आए। बुधवार को संक्रमण के 2,313 नये मामले आए थे। इस प्रकार इटली में कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्तियों की कुल संख्या 15,113 पहुंच गई है। 

इसे भी देखें: Kashmir में Coronavirus का खौफ, सबकुछ बंद होने से पसरा सन्नाटा

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा