इटली के फुटबॉल चैंपियनों का हुआ जोरदार स्वागत, राष्ट्रपति से लेकर आम नागरिकों में दिखी खुशी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 13, 2021

रोम। इटली ने यूरोपीय फुटबॉल चैंपियनशिप के अपने विजेताओं को सोमवार को सर आंखों पर बिठाया और राष्ट्रपति से लेकर आम नागरिक तक ने देश को गौरवान्वित करने वाले अपने इन फुटबॉलरों की पीठ थपथपायी। इटली ने रविवार को फाइनल में इंग्लैंड को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हराकर 53 साल के बाद यूरोपीय चैंपियनशिप का खिताब जीता। इटली के खिलाड़ी जब ट्राफी के साथ स्वदेश लौटे तो उनका जोरदार स्वागत किया गया। टीम ने भी रोम की सड़कों पर खुली बस में अपने प्रशंसकों का अभिवादन स्वीकार किया जो हजारों की संख्या में सड़कों के किनारों पर अपने चैंपियनों की एक झलक पाने के लिये लालयित थे।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने महरौली चोरी केस सुलझाया, iPhone 15 खरीदने से पकड़े गए दो आरोपी

अभिषेक शर्मा की आक्रामक पारी से भारत ने Afghanistan को हराकर जीती T20I श्रृंखला

Tata Sons में SP Group की हिस्सेदारी बेचकर 25000 करोड़ जुटाने का Noel Tata ने दिया प्रस्ताव

PM Narendra Modi के 76वें जन्मदिन पर Rajasthan में सेवा अभियान, CM Bhajan Lal Sharma ने गिनाए विकास कार्य