इटली की सर्वोच्च अदालत का अहम फैसला, इतालवी मूल के लोगों के नागरिकता दावों को मिलेगी मजबूती

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 30, 2026

रोम, 30 जुलाई (एपी) इटली की सर्वोच्च अदालत ने फैसला दिया है कि जन्म से इटली और किसी अन्य देश की नागरिकता रखने वाला बच्चा, उसके माता-पिता द्वारा बाद में किसी दूसरे देश की नागरिकता ग्रहण कर लेने मात्र से अपनी इतालवी नागरिकता नहीं खोएगा। इस फैसले से दुनिया भर में बसे इतालवी मूल के लोगों के वंशजों के नागरिकता संबंधी दावों को बल मिलने की उम्मीद है। यह फैसला लंबे समय से चले आ रहे ‘माइनर इश्यू’ नामक कानूनी विवाद का समाधान करता है, जिसने 19वीं सदी के उत्तरार्ध और 20वीं सदी की शुरुआत में इटली से विस्थापित परिवारों के हजारों नागरिकता मामलों पर असर डाला था।

मामले में आवेदकों की ओर से पैरवी करने वाले वकील मार्को मेलोन ने कहा कि इस फैसले ने कानून की उस सख्त व्याख्या को पलट दिया है, जिसके कारण हाल के वर्षों में वंशानुगत इतालवी नागरिकता के कई दावे खारिज कर दिए गए थे, जिनमें बड़ी संख्या अमेरिकी नागरिकों के दावों की थी। विशेषज्ञों का मानना है कि यह फैसला उन लोगों के लिए राहत लेकर आएगा, जिनके आवेदन केवल ‘माइनर इश्यू’ के आधार पर खारिज किए गए थे। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इटली का गृह मंत्रालय और उसके वाणिज्य दूतावास इस फैसले के अनुरूप अपने प्रशासनिक तौर-तरीकों में बदलाव करेंगे या नहीं।

यह फैसला ऐसे समय आया है, जब इटली में वंशानुगत नागरिकता की मांग लगातार बढ़ रही है और इस अधिकार के दायरे को लेकर कानूनी विवाद भी तेज हो गए हैं।

प्रमुख खबरें

PM Modi के 25 साल पूरे होने पर Vadnagar से Varanasi तक निकलेगी बाइक रैली, Amit Shah करेंगे शुरुआत

Sri Charani ने रचा इतिहास और Shafali Verma पहुंचीं ICC Women T20 Rankings के टॉप 6 में

Samarkand में Chess Olympiad के लिए पहुंची भारतीय टीम को होटल के कमरे मिलने में हुई देरी

Imran Khan की हिरासत पर Australia के 7 पूर्व कप्तानों ने Penny Wong को लिखा पत्र