झारखंड में ‘दुर्घटनावश गोली चलने’ से आईटीबीपी के जवान की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 27, 2024

झारखंड के धनबाद जिले में मंगलवार को ‘‘दुर्घटनावश’’ गोली चल जाने से उत्तराखंड के रहने वाले भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के एक जवान की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

यह घटना धनबाद जिला मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर दूर बलियापुर में स्थित बिनोद बिहारी महतो कॉलेज के एक शिविर में घटी। जवान की पहचान संदीप कुमार के रूप में हुई है, जो उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग के रहने वाले थे और विधानसभा चुनाव में तैनाती के लिए झारखंड आये थे।

पुलिस ने बताया कि कुमार अपनी बटालियन के साथ शिविर में रह रहे थे। शहर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अजीत कुमार ने बताया कि गोलीबारी की आवाज सुनकर संदीप के सहकर्मी उनके कमरे में पहुंचे और उन्हें बेहोश पाया। कुमार की छाती पर गोली लगी थी।

उन्होंने बताया कि संदीप को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसपी ने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि जवान की मौत दुर्घटनावश गोली चल जाने से हुई है। उन्होंने कहा, ‘‘मृत्यु के वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए जांच शुरू की गई है।

प्रमुख खबरें

Dubai में Drone धमाके से दहशत, Iran के हमलों के बीच खाड़ी देशों में बढ़ा तनाव

Kolkata की सड़कों पर Mamata Banerjee, गैस संकट और महंगाई पर केंद्र के खिलाफ हल्ला बोल

Jammu में जानलेवा हमला, अब Srinagar Court का शिकंजा, Farooq Abdullah के खिलाफ वारंट

World Cup का न्योता या चेतावनी? Trump ने Iran की Football Team को लेकर कही बड़ी बात