ITF अध्यक्ष ने नौकरियां बचाने के लिये अपने वेतन में 30% कटौती की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 10, 2020

लंदन। अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ (आईटीएफ) ने कोरोना वायरस महामारी के दौरान अपने कर्मचारियों की मदद के लिये कई उपायों की घोषणा की है जिनमें इस वैश्विक संस्था के प्रमुख डेविड हगर्टी का अपने वेतन में 30 प्रतिशत कटौती करना भी शामिल है। एटीपी और डब्ल्यूटीए टूर्नामेंट पिछले महीने के शुरू से ही निलंबित कर दिये गये थे और विंबलडन के रद्द होने के कारण उनकी 13 जुलाई तक वापसी की संभावना भी नहीं है। आईटीएफ ने अपने कई टूर्नामेंट को स्थगित या रद्द कर दिया है जिनमें पुरुष चैलेंजर टूर और महिला टेनिस टूर भी शामिल हैं।

अगले सप्ताह से बुडापेस्ट में होने वाला पहला फेड कप फाइनल्स भी स्थगित कर दिया गया है। महासंघ ने कहा कि नौकरियों को बचाने की उसकी योजना में आईटीएफ के लगभग आधे कर्मचारियों को अवकाश पर भेजना भी शामिल है। हगर्टी ने कहा, ‘‘हम जिस समस्या का सामना कर रहे हैं वह हमारे संगठन और खेल के लिये बुनियादी चुनौती है। ’’ आईटीएफ बोर्ड के अन्य सदस्यों ने भी अपने वेतन में 20 प्रतिशत कटौती करने का फैसला किया है।

प्रमुख खबरें

UP में भारी बारिश के बीच विद्युत आपूर्ति पर UPPCL की सख्त निगरानी, फॉल्ट तुरंत ठीक करने के आदेश

MP में इस वर्ष 1 लाख सरकारी पदों पर भर्ती होगी, CM Mohan Yadav का इंदौर में ऐलान

कानून लागू करने में ज्ञान और समझ दोनों जरूरी, Gwalior में बोले Justice Prashant Kumar Mishra

सटीक Cancer Care को सस्ता बनाने के लिए 5 साल की नीति जरूरी: डॉ. सिरोही