ITPCL के ऋणदाताओं की इसी सप्ताह बैठक, पुनर्गठन को देंगे अंतिम रूप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 26, 2020

मुंबई।आईएलएंडएफएएस तमिलनाडु पावर कंपनी लिमिटेड (आईटीपीसीएल) के ऋणदाताओं की इस सप्ताह बैठक होगी जिसमें पुनर्गठन योजना के अंतिम रूप दिया जा सकता है। एक सूत्र ने यह यह जानकारी दी। अभी आईटीपीसीएल दिवाला समाधान प्रक्रिया में है। आईटीपीसीएल आईएलएंडएफएस समूह द्वारा अपने ऊर्जा मंच (आईईडीसीएल) के तहत गठित एक विशेष इकाई है। इसका गठन तमिलनाडु के कुड्डालोर में ताप बिजली परियोजना के क्रियान्वयन के लिए किया गया था।

कंपनी को हाल में क्रिसिल से आरपी4 रेटिंग मिली है। यह रेटिंग किसी दबाव वाली कंपनी की समाधान योजना के लिए जरूरी होती है। सूत्र ने कहा कि आईटीपीसीएल के ऋणदाता पुनर्गठन को पूरा करने के लिए संभवत: इस सप्ताह ई-वोटिंग करेंगे। आईटीपीसीएल के ऋणदाताओं में पंजाब नेशनल बैंक की अगुवाई में 19 बैंक और वित्तीय संस्थान शामिल हैं। आईएलएंडएफएस द्वारा राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) के समक्ष दिए गए हलफनामे के अनुसार कंपनी पर ऋणदाताओं का 6,700 करोड़ रुपये और आईएलएंडएफएस समूह की इकाइयों का 900 करोड़ रुपये का बकाया है।

प्रमुख खबरें

F&O Trading में घाटे का डर: SEBI के कड़े नियमों के बाद भी निवेशकों को औसतन ₹1.16 Lakh का भारी Loss

Data Privacy के साथ Meta का नया धमाका, Muse Glimmer AI Model अब सीधे आपके PC पर होगा डाउनलोड और कंट्रोल

ट्रंप मीडिया को $238 Million का भारी घाटा, Bitcoin और Crypto बाजार में गिरावट ने बढ़ाई Donald Trump की टेंशन

Banking Sector में UPI जैसा बदलाव लाएगा AI, कर्ज देने के पुराने तरीके बदलेंगे RBI Governor Sanjay Malhotra