By अंकित सिंह | Sep 09, 2021
टैक्सपेयर के लिए राहत की बात है। सरकार ने एक बार फिर से इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है। सरकार ने वित्त वर्ष 2020-21 के लिए आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करने की समय सीमा 30 सितंबर, 2021 से तीन महीने बढ़ाकर 31 दिसंबर, 2021 कर दी है। नए आयकर पोर्टल पर गड़बड़ियों के कारण समय सीमा बढ़ा दी गई है। सरकार के इस कदम के साथ ही करदाताओं को एसेसमेंट ईयर 2021-22 के लिए अपना आइटीआर भरने के लिए और समय मिल जाएगा।