राजपूतों का मुगलों ने जिस तरह नरसंहार किया था वैसा ही रूस कर रहा: भारत में यूक्रेन के राजदूत ने कहा

By अनुराग गुप्ता | Mar 02, 2022

नयी दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध चल रहा है और यूक्रेन दुनियाभर से मदद की गुहार कर रहा है। इसी बीच यूक्रेन ने रूस हमले की तुलना भारत में हुए मुगलों के हमले से की है। भारत में यूक्रेन के राजदूत डॉ इगोर पोलिखा ने कहा कि रूसी सैनिकों का हमला भारत में मुगलों द्वारा राजपूतों के खिलाफ किए गए नरसंहार की तरह ही है। 

इसी बीच उन्होंने कहा कि हमने मानवीय सहायता के तौर-तरीकों पर चर्चा की। यह सहायता शुरू करने के लिए हम भारत के आभारी हैं। पहला विमान आज पोलैंड में उतरने की उम्मीद है। मुझे विदेश सचिव द्वारा आश्वासन दिया गया था कि यूक्रेन को अधिकतम मानवीय सहायता मिलेगी। 

इसे भी पढ़ें: CM शिवराज ने गृह विभाग को दिए निर्देश, कहा- यूक्रेन से वापस आने वाले छात्रों को घर तक पहुंचाने का इंतजाम करे सरकार 

ससे पहले डॉ इगोर पोलिखा ने कहा था कि हम अपने सभी विदेशी साझेदारों से अनुरोध कर रहे हैं कि युद्ध रोकने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर दबाव डालें। उन्होंने कहा था कि यूक्रेन के शरणार्थियों की संख्या 4 लाख को पार कर गई है। अगर युद्ध नहीं रुका तो यह संख्या 70 लाख तक पहुंच सकती है। बॉर्डर पर बहुत लंबी कतारें हैं। लाखों यूक्रेनियन कतार में खड़े हैं और वह लोग बॉर्डर पार करने की कोशिश कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Social Media पर रुके बाल यौन शोषण सामग्री, Supreme Court ने POCSO नियमों पर मांगा जवाब

UPI पर MDR शुल्क का केवल 10% मूल्य ही उपभोक्ताओं पर पड़ने का जोखिम: NPCI

Indira Gandhi का उदाहरण देकर Rahul Gandhi ने पूछा, BJP और Modi-Shah सत्ता विरोधी लहर से कैसे बचते हैं?

GMR Hospitality को मिला Delhi Airport के Terminal-3 पर खानपान केंद्र चलाने का ठेका