विपक्ष 2019 के लोस चुनाव में भाजपा के खिलाफ एक उम्मीदवार उतारे: शौरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 25, 2017

नयी दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण शौरी ने भाजपा को हराने के लिए विपक्षी दलों के बीच एकता की वकालत की और कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में उसके उम्मीदवार के खिलाफ हर सीट पर एक प्रत्याशी होने चाहिए। शौरी ने आप प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ मंच साझा करते हुए कहा, ‘‘अगर आप वास्तव में सोचते हैं कि देश संकट में है... तब आपको एकजुट होना चाहिए। जिनके बारे में आप समझते हैं कि वे देश को खतरनाक रास्ते पर ले जा रहे हैं, उनके खिलाफ एक उम्मीदवार होना चाहिए।’’ उनके बयान ऐसे दिन आया है जब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी ऐसी ही बात की और कहा कि भाजपा के शासनकाल में लोकतंत्र खतरे में है। 

उन्होंने लोगों के व्यापक हित में अगले लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी दलों से मिलकर काम करने का आह्वान किया था। नेतागण आप के सोशल मीडिया रणनीतिकार अंकित लाल द्वारा लिखित पुस्तक ‘‘इंडिया सोशल’’ के विमोचन के बाद एक परिचर्चा में भाग ले रहे थे। केजरीवाल ने कहा कि अगला चुनाव ‘‘मोदी बनाम देश के लोगों’’ के बीच होगा। उन्होंने भाजपा सरकार की आर्थिक नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि अगर उन्होंने आर्थिक मोर्चे पर कुछ नहीं किया तो लोगों का असंतोष बढता ही जाएगा।दोनों नेताओं ने एक न्यायाधीश की ‘‘संदिग्ध स्थिति’’ में मौत को लेकर भी सरकार पर हमला बोला।

प्रमुख खबरें

बांग्लादेशी नेता हादी हत्याकांड: मुख्य आरोपी भारत में शरण में, ढाका पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

ट्रंप–जेलेंस्की मुलाकात से शांति की उम्मीद, यूक्रेन युद्ध पर निर्णायक बातचीत की तैयारी

कोल इंडिया की आठ सहायक कंपनियों को शेयर बाजार में उतारेगी सरकार, पारदर्शिता पर जोर

IPO की तैयारी में Zepto, 10 मिनट डिलीवरी का स्टार्टअप बड़े दांव के लिए तैयार, शेयर बाजार में खलबली!