हिंदुओं के पवित्र स्थान पर जाकर मांसाहार खाने के आरोप पर आया IUML सांसद का बयान, कहा- दावे को साबित करें या अन्नामलाई अपना पद छोड़ दें

By अभिनय आकाश | Jan 24, 2025

तमिलनाडु के थिरुपरनकुंद्रम मुरुगन मंदिर के पास मांसाहारी भोजन का सेवन करने के आरोप लगने के बाद इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के सांसद नवास कानी ने भाजपा के राज्य प्रमुख के अन्नामलाई को चुनौती दी है कि वे अपने दावे को साबित करें या पद छोड़ दें। उन्होंने (अन्नामलाई) झूठे आरोप लगाए। नवास कानी अन्नामलाई के आरोपों को लेकर कहा कि उन्होंने कहा कि मैं थिरुपरनकुंड्रम मंदिर गया और बिरयानी खाई। रामनाथपुरम से सांसद नवास कानी ने कहा कि मैं कभी पहाड़ी पर नहीं गया या मांसाहारी भोजन नहीं किया।

इसे भी पढ़ें: Katchatheevu को लेकर फिर तेज हुई सियासत, Congress और DMK पर भड़गे K Annamalai

उन्होंने कहा कि यह तमिलनाडु की राजनीति का हाल है। राज्य में जो कुछ हो रहा है उस पर तुष्टिकरण की राजनीति हावी हो गई है। इस सांसद को बर्खास्त किया जाना चाहिए क्योंकि उन्होंने अपनी शपथ का उल्लंघन किया है। अन्नामलाई ने कहा कि धार्मिक स्थलों की पवित्रता बरकरार रखी जानी चाहिए. भगवान मुरुगन के छह निवासों में से पहला, थिरुप्पारनकुंद्रम सुब्रमण्यम स्वामी मंदिर में हाल के घटनाक्रम अवांछनीय हैं। खासकर सांसद नवाज कानी की हरकतें बेहद निंदनीय हैं।

प्रमुख खबरें

Jakhu Temple: Shimla के Jakhu Temple में आज भी मौजूद हैं Hanuman के पदचिन्ह, संजीवनी से जुड़ा है गहरा रहस्य

Pakistan की इस दलील पर झुका Israel, अपनी हिट लिस्ट से हटाए Iran के 2 बड़े नेता!

PSL कैप्टन प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भड़के डेविड वॉर्नर, अन्य कप्तानों को बताया स्कूली बच्चा

36 साल बाद खुला Srinagar का Raghunath Temple, आतंक के दौर में मंदिर को तोड़ कर मूर्तियां झेलम में फेंकी गयीं थीं