मुस्लिम लीग वायरस वाले बयान पर IUML ने योगी पर साधा निशाना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 05, 2019

तिरुवनंतपुरम। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘मुस्लिम लीग वायरस’ वाले बयान को लेकर उन्हें आड़े हाथ लेते हुए आईयूएमएल नेता पी के कुन्हालीकुट्टी ने शुक्रवार को कहा कि वह उत्तर प्रदेश में खाली कुर्सियों से बात कर रहे हैं और भाजपा वायनाड में राहुल गांधी की लोकप्रियता देखकर परेशान हो गयी है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने ट्वीट किया था कि मुस्लिम लीग वायरस है और कांग्रेस इससे प्रभावित है।

इसे भी पढ़ें: योगी आदित्यनाथ का विवादित ट्वीट, मुस्लिम लीग को बताया वायरस

उन्होंने ट्वीट किया था कि मुस्लिम लीग वायरस है। अगर इस वायरस से कोई प्रभावित होता है तो वह बच नहीं पाता। आज मुख्य विपक्षी कांग्रेस इससे प्रभावित है। सोचिए, अगर वे जीतेंगे तो क्या होगा? पूरे देश में यह वायरस फैल जाएगा। उन्होंने कहा कि एक बार फिर हरे झंडे लहराये गये। कांग्रेस मुस्लिम लीग वायरस से प्रभावित है। सावधान रहिए। मुख्यमंत्री जाहिर रूप से इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) का जिक्र कर रहे थे जो केरल में कांग्रेस नीत यूडीएफ में शामिल हैं। केरल कांग्रेस अध्यक्ष मुल्लापल्ली रामचंद्रन ने भी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि मुस्लिम लीग पर निशाना साधने वाला ट्वीट मुस्लिम समुदाय पर निशाना साधता है।

प्रमुख खबरें

Chaitra Navratri पर सोमवार का महासंयोग, शिवलिंग पर चढ़ाएं ये एक चीज़, Mahakal करेंगे हर इच्छा पूरी

IMD Alert । फिर बदला मौसम का मिजाज, पहाड़ों पर Snowfall, कई राज्यों में भारी बारिश-ओलों का Orange Alert जारी

AFC U20 Asian Cup: Japan-Australia से डर नहीं, कड़ी टक्कर देंगे, बोले कोच Joakim Alexandersson

गर्मी से पहले महंगाई का करंट! AC, Fridge पर 12% तक Price Hike, जानें क्या है वजह