इवांका ट्रंप ने महिला अधिकार सुधारों पर सऊदी अरब, यूएई की सराहना की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 17, 2020

दुबई। इवांका ट्रंप ने महिला अधिकारों में ‘‘महत्वपूर्ण सुधारों’’ को लेकर अमेरिका के सहयोगियों-सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) सहित पश्चिम एशिया के कुछ देशों की रविवार को सराहना की। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पुत्री दुबई में महिला उद्यमियों और क्षेत्रीय नेताओं के सम्मेलन में बोल रही थीं। इवांका ने कहा, ‘‘हम जानते हैं कि जब महिलाएं सफलता के लिए स्वतंत्र होती हैं, तो परिवार उन्नति करते हैं, समुदाय फलते-फूलते हैं और देश मजबूत बनते हैं।’’ उन्होंने अपने संबोधन में कहा, ‘‘आज, अमेरिका में महिलाएं समाज के हर क्षेत्र में अग्रणी हैं। पिछले साल अमेरिका की श्रमशक्ति में पुरुषों की तुलना में महिलाओं की संख्या अधिक थी और नयी नौकरियों में से 70 प्रतिशत महिलाओं के नाम रहीं।’’

इसे भी पढ़ें: भारत-अमेरिका संबंध मौजूदा युग में सबसे परिवर्तनकारी है: तरनजीत सिंह संधू

हालांकि, उन्होंने अमेरिका में वैतनिक अवकाश का कोई जिक्र नहीं किया है। अमेरिका में वर्तमान में कुछ राज्य ही ऐसे हैं जो वैतनिक अवकाश देते हैं। इवांका ने अपने संबोधन में पुरुष रिश्तेदार की अनुमति के बिना महिलाओं को विदेश यात्रा और पासपोर्ट हासिल करने की अनुमति देने के लिए कानून में किए गए सुधार को लेकर सऊदी अरब की सराहना की जहां 2018 में महिलाओं के कार चलाने पर लगी रोक भी हटा ली गई थी।  उन्होंने सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात के साथ बहरीन, जॉर्डन, मोरक्को और ट्यूनीशिया की भी सराहना की जिन्होंने महिला अधिकारों को लेकर कानून में सुधार किए हैं।

प्रमुख खबरें

Ghaziabad Blast में पाकिस्तानी आतंकी Shahzad Bhatti के नेटवर्क की तलाश, ATS जुटी पड़ताल में

RBI ने Abhyudaya Co-operative Bank के बोर्ड को भंग रखने की मियाद एक साल और बढ़ाई

तुर्किये के अंताल्या में COP31 शिखर सम्मेलन शुरू, पेरिस जलवायु लक्ष्यों और फंडिंग पर मतभेद

Ladakh में ठंड और परिसीमन विवाद के बीच LAHDC चुनाव टालने की मांग, करगिल में 10 नवंबर को बंद