उत्तराखंड में सभी परिवारों को बांटी जाएगी आईवरमैक्टिन दवा की किट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 12, 2021

देहरादून। कोविड-19 की दूसरी लहर के प्रकोप के मद्देनजर उत्तराखंड सरकार आम जनता में संक्रमण के प्रभाव को कम करने के लिए राज्य के सभी परिवारों को आईवरमैक्टिन औषधि उपलब्ध कराएगी। यह निर्णय राज्य स्तरीय क्लिनिकल टैक्निकल कमेटी की संस्तुति के आधार पर लिया गया है जिसमें टैबलेट आईवरमैक्टिन को मास कीमोप्रोफिलैक्सिस के तौर पर इस्तेमाल की अनुमति दी गयी है। इसका अर्थ है कि इस दवा को सामूहिक रूप से विषाणु की रोकथाम के लिए जनता के बीच बांटा जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: मुकेश खन्ना ने मौत की अफवाहों का खंडन करते हुए कहा- मैं बिल्कुल ठीक हूं

अधिकारियों ने बताया कि 24 टैबलेट का एक किट तैयार कर हर परिवार को दिया जाएगा। आदेश में कहा गया है कि औषधि के प्रयोग संबंधी दिशानिर्देशों का विवरण किट में रखा जाए तथा नोडल अधिकारियों द्वारा प्रतिदिन दवाओं के वितरण की सूचना राज्य स्तरीय नोडल अधिकारियों को भेजी जाए।

प्रमुख खबरें

Ethnic Hair Accessories: Festive Season में Ethnic Look को खास बनाएंगी ये 3 ट्रेंडी Hair Accessories

MP के Kymore में ब्रिटिश कंपनी का Asbestos कचरा बना जानलेवा, ITV News की रिपोर्ट में खुलासा

मोदी के जन्मदिन पर ये क्या बोले रूस-इजरायल, मचाया तहलका!

Radha Ashtami 2026: राधा रानी को बेहद प्रिय है अरबी समेत अन्य 5 चीजों का भोग, अर्पित करें ये भोग