भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर फिटनेस शिविर के लिये मुंबई की टीम में शामिल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 13, 2021

मुंबई। कंधे की चोट से उबर रहे भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) ने फिटनेस शिविर के लिये 45 सदस्यीय टीम में शामिल किया है। यह 26 वर्षीय खिलाड़ी मार्च में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे श्रृंखला के दौरान चोटिल हो गया था और इस कारण वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में भी नहीं खेल पाया था। आईपीएल को कोविड-19 मामलों के कारण बीच में ही स्थगित करना पड़ा था।

इसे भी पढ़ें: इटली के फुटबॉल चैंपियनों का हुआ जोरदार स्वागत, राष्ट्रपति से लेकर आम नागरिकों में दिखी खुशी

अय्यर के अलावा सलिल अंकोला की अगुवाई वाली मुंबई की चयन समिति ने भारतीय टीम के नियमित सदस्यों रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, सूर्यकुमार यादव, शार्दुल ठाकुर और पृथ्वी सॉव को भी शिविर के लिये चुना है। दिग्गज सचिन तेंदुलकर के बेटे और बायें हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन को भी टीम में रखा गया है। एमसीए ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘फिटनेस शिविर का कार्यक्रम उचित समय पर घोषित किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत