New Zealand की प्रधानमंत्री के रूप में आखिरी बार जनता के सामने आयीं जेसिंडा अर्डर्न

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 24, 2023

वेलिंगटन। जेसिंडा अर्डर्न न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री के तौर पर मंगलवार को आखिरी बार सार्वजनिक रूप से सामने आयीं और कहा कि वह सबसे ज्यादा लोगों को याद करेंगी क्योंकि वे उनके लिए ‘‘नौकरी में खुश रहने’’ की वजह थे। अर्डर्न ने बृहस्पतिवार को देश को हैरत में डालते हुए घोषणा की थी कि वह अपना पद छोड़ने जा रही हैं। लेबर पार्टी के सांसदों ने प्रधानमंत्री का पदभार संभालने के लिए क्रिस हिप्किंस के पक्ष में रविवार को सर्वसम्मति से मतदान किया और वह बुधवार को शपथ ग्रहण करेंगे।

इसे भी पढ़ें: Human rights group ने म्यांमा सेना के खिलाफ जर्मनी में शिकायत दर्ज करायी

हिप्किंस ने पत्रकारों को कहा कि नेतृत्व परिवर्तन ‘‘खट्टा-मीठा’’ है। उन्होंने कहा, ‘‘निश्चित तौर पर मैं, यह भूमिका संभालकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं लेकिन यह अच्छी तरह पता है कि जेसिंडा मेरी बहुत अच्छी मित्र है।’’ अर्डर्न का गीत गाकर अभिवादन किया गया। उन्होंने मैदान में मौजूद लोगों से कहा कि वह न्यूजीलैंड तथा उसके लोगों के लिए अधिक प्यार और स्नेह के साथ यह दायित्व छोड़ेंगी। उन्होंने कहा कि उनके सहकर्मी असाधारण लोग हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने कभी यह नौकरी अकेले नहीं की। मैंने न्यूजीलैंड के शानदार सेवकों के साथ यह किया और मैं यह जानते हुए नौकरी छोड़ रही हूं कि आपका भविष्य सुरक्षित हाथों में है।

प्रमुख खबरें

पैनल को अपना काम करने दें... Delhi Protest मामले में अमित शाह की भूमिका की जांच वाली अर्जी पर Supreme Court की दो-टूक

Gen Z पर BJP-RSS में मतभेद? दिपके बोले- मोहन भागवत आपके मेंटर हैं, उनकी बात सुनें

Game of Thrones के Jon Snow अब बनेंगे हॉगवर्ट्स के प्रोफेसर! Kit Harington की हैरी पॉटर सीरीज में धमाकेदार एंट्री

BRICS Summit 2026: हंसो, बना रखी है क्यूं ये सूरत रोनी? एक जगह अगर जमा होंगे तीनों- मोदी-जिनपिंग और पुतिन