Indian Wells Open में Novak Djokovic का सफर खत्म, इस 24 वर्षीय खिलाड़ी ने दी मात

By Kusum | Mar 12, 2026

डिफेंडिंग चैंपियन जैक ड्रेपर इंडियन वेल्स टेनिस टूर्नामेंट में एक बार फिर धमाकेदार खेल दिखा रहे हैं। उन्होंने पहला सेट गंवाने के बाद शानदार वापसी करके चौथे दौरमें पांच बार के चैंपियन नोवाक जोकोविच को मात दी। 11वीं सीड के इस ब्रिटेन के खिलाड़ी ने मुकाबले को 4-6, 6-4, 7-6 से अपने नाम किया। इंडियन वेल्स ओपन को बीएनपी पारिबास ओपन टेनिस टूर्नामेंट के नाम से भी जाना जाता है। 

तीसरे सेट में जोकोविच 6-5 से आगे थे, लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा पाए और ड्रेपर ने वापसी करते हुए मैच को टाईब्रेकर तक पहुंचा दिया। ड्रेपर ने मैच के बाद कहा कि, मुझे अब भी ऐसा नहीं लगता कि मैं उस तरह से खेल रहा हूं जैसा मैं खेलना चाहता हूं। लेकिन मैं अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रतिबद्ध हूं। 

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह