Jack Ma Pakistan Visit: गुपचुप तरीके से पाकिस्तान पहुंचे जैक मा, चीनी दूतावास को भी नहीं लगी भनक

By अभिनय आकाश | Jul 03, 2023

चीनी अरबपति और अलीबाबा ग्रुप के सह संस्थापक जैक मा अचानक पाकिस्तान के दौरे पर चले गए हैं। जिसके बाद से ही पाकिस्तान में इसको लेकर हलचल बढ़ गई है। एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार बोर्ड ऑफ इन्वेस्टमेंट के पूर्व अध्यक्ष मुहम्मद अजफर अहसन ने जैक मा के पाकिस्तान यात्रा के बारे में पुष्टि की है। जैक मा सरकारी अधिकारियों और मीडियाकर्मियों से बातचीत करने से बचते रहे। रिपोर्ट के मुताबिक, चीनी अरबपति 29 जून को लाहौर पहुंचे और 23 घंटे तक वहां रहे।

इसे भी पढ़ें: चीन से हाथ मिलाने जा रहे पीएम मोदी के ये दोस्त, इजराइल ने बाइडेन प्रशासन से बदला लेने के लिए उठाया ये कदम?

 विशेष रूप से, जैक मा अब चीनी फिनटेक दिग्गज एंट ग्रुप को नियंत्रित नहीं करते हैं - क्योंकि फर्म के शेयरधारकों ने इस साल की शुरुआत में समायोजन की एक श्रृंखला लागू की थी। जैक मा के साथ सात व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल भी था, जिसमें पांच चीनी नागरिक एक डेनिश व्यक्ति और एक अमेरिकी नागरिक शामिल थे। 

प्रमुख खबरें

Kumkum Mohod ने तोड़ा कोरियाई दबदबा, Asian Games में रिकर्व स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास

बाजार से खरीदने का झंझट खत्म, Navratri के लिए घर पर ही बनाएं डिजाइनर Dandiya Sticks

Delhi Metro के 57 स्टेशन बंद, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रोकने को 25 हजार जवान तैनात

CPIM नेता Bikash Ranjan Bhattacharyya के बयान पर भड़के सुवेंदु, घर पर हमले में एक अरेस्ट