चीन के सबसे अमीर व्यक्ति जैक मा, कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्य हैं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 27, 2018

बीजिंग। चीन के सबसे अमीर व्यक्ति और अलीबाबा समूह के संस्थापक जैक मा चीन के सबसे मजबूत राजनीतिक दल कम्युनिस्ट पार्टी के भी सदस्य हैं। चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के पत्र पीपुल्स डेली ने यह जानकारी दी है। पार्टी पत्र में जैक मा के चीन के विकास में किये गये योगदान के लिये उनकी प्रशंसा की गई है। चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं की संख्या 8.9 करोड़ है जो उसे दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दलों में से एक बनाती है।

चीन के अखबार पीपुल्स डेली ने मा के कम्यूनिस्ट पार्टी का सदस्य होने की खबर का खुलासा किया है। पीपुल्स डेली, कम्युनिस्ट पार्टी का आधिकारिक मुखपत्र है। कंपनी ने सोमवार को इस संबंध में एक आलेख लिखकर यह बात कही है। मा, ना तो पहले और संभवत: ना ही आखिरी ऐसे अमीर चीनी नागरिक हैं जो कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्य बने हैं।

इससे पहले रीयल एस्टेट कारोबारी शु जियायिन और वांडा समूह के संस्थापक वांग चियानलिन भी पार्टी में शामिल हो चुके हैं। जैक मा की सदस्यता के बारे में अब तक पता नहीं था। चीन के सबसे धनी व्यक्ति जैक मा अब तक यही कहते रहे हैं कि वह राजनीति से दूर रहना ही बेहतर समझते हैं।

यह भी पढ़ें-यूक्रेन की संसद ने सीमावर्ती क्षेत्रों में मार्शल लॉ लगाने को मंजूरी दी

लेख में कहा गया है कि मा पार्टी के सदस्य हैं। चीन की वैश्विक व्यापार बुनियादी ढांचा क्षेत्र में की गई पहल ‘बेल्ट एंड रोड’ को आगे बढ़ाने में उनकी अहम भूमिका रही है।

प्रमुख खबरें

चेहरा चमकाने के चक्कर में कहीं त्वचा खराब तो नहीं कर रहीं? इन फेस पैक से रहें सावधान

Asian Games टेबल टेनिस: Diya Chitale और Manush Shah ने सेमीफाइनल में पहुंचकर पक्का किया पदक

ट्रेडमिल पर खूब पसीना बहाने के बाद भी नहीं मिल रहा फायदा? कहीं ये गलतियां तो नहीं कर रहीं

नेतन्याहू ने जेब से क्या निकाला, UN से भागे 77 देश, बैठा रहा भारत!