ED के आरोप-पत्र में दावा, जैकलीन और नोरा फतेही को सुकेश चंद्रशेखर से महंगी कारें, उपहार मिले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 16, 2021

नयी दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस और नोरा फतेही को कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर और उसकी पत्नी एवं अभिनेत्री लीना मारिया पॉल से लक्जरी गाड़ियां, फोन और अन्य महंगे उपहार मिले। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने यहां 200 करोड़ रुपये के धनशोधन मामले में दिल्ली की अदालत में दाखिल आरोप-पत्र में यह जानकारी दी। ईडी ने हाल ही में फर्नांडीज और फतेही से रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटर शिविंदर सिंह की पत्नी अदिति सिंह द्वारा दायर एक मामले की जांच में पूछताछ की थी, जिसमें दावा किया गया था कि चंद्रशेखर ने सरकारी अधिकारी होने का दावा करते हुए उनसे 200 करोड़ रुपये की ठगी की थी।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तानी अभिनेत्री का बड़ा बयान, कहा- मैं हमेशा बॉलीवुड में काम करना चाहती थी

अदालत ने इस महीने की शुरुआत में चंद्रशेखर, पॉल और छह अन्य के खिलाफ दायर आरोप-पत्र पर संज्ञान लिया था। दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने पहले चंद्रशेखर के खिलाफ रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटरों शिविंदर सिंह और मलविंदर सिंह की पत्नी से 200 करोड़ रुपये ठगने का मामला दर्ज किया था। ईडी ने पुलिस प्राथमिकी के आधार पर अपनी शिकायत दर्ज की। अदालत के सूत्रों के अनुसार, आरोप-पत्र कई अनुलग्नकों सहित लगभग 7,000 पन्ने का है। फिलहाल सभी आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं।

प्रमुख खबरें

India-US Trade Agreement | $500 अरब के मिशन 500 के बेहद करीब पहुंचे मोदी और ट्रंप

Lohagad Fort Murder Mystery | कातिल की एक हुडी ने कैसे फेल कर दिया मंगेतर का परफेक्ट क्राइम प्लान? एक गलती और सलाखों के पीछे आरोपी

मुजफ्फरनगर में बड़ी कार्रवाई! पेपर प्लेट फैक्टरी से मुक्त कराए गए 12 बंधुआ मजदूर, नाबालिगों पर ढाया जा रहा था जुल्म

Mumbai Rain Update | मुंबई में मानसून की धमाकेदार दस्तक! रातभर भारी बारिश के बाद ओरेंज अलर्ट जारी