जडेजा और अश्विन ने भारत को तीन दिन में एक पारी और 222 रन से दिलाई जीत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 06, 2022

मोहाली। रविंद्र जडेजा के बेहतरीन हरफनमौला प्रदर्शन (175 रन और नौ विकेट) की मदद से भारत ने पहले क्रिकेट टेस्ट में श्रीलंका को तीन दिन के भीतर ही एक पारी और 222 रन से हरा दिया। श्रीलंका को पहली पारी में 174 रन पर आउट करने के बाद भारत ने दूसरी पारी में उसे 178 रन पर समेट दिया। श्रीलंका ने तीसरे दिन 16 विकेट गंवाये। पहली पारी में पूरी टीम जडेजा के व्यक्तिगत स्कोर से एक रन पीछे थी जबकि दूसरी पारी में तीन रन अधिक ही बना सकी। भारत श्रृंखला में 1 . 0 से आगे है और बेंगलुरू में 12 मार्च से शुरू हो रहे गुलाबी गेंद के टेस्ट में जीत दर्ज करके पूरे 24 अंक लेना चाहेगा।

इसे भी पढ़ें: सपा ज्वॉइन करते ही बीजेपी पर हमलावर हुए मयंक जोशी, परिवारवाद के पैमाने को बताया छलावा, अखिलेश की शान में पढ़े कसीदे

एंजेलो मैथ्यूज और निरोशन डिकवेला जैसे खिलाड़ियों ने भी आसानी से घुटने टेक दिये। श्रीलंका का कोई बल्लेबाज जडेजा की गेंदों को समझ ही नहीं सका। इससे पहले रविंद्र जडेजा के पांच विकेट की मदद से भारत ने श्रीलंका को पहली पारी में 174 रन पर आउट करके पहली पारी में 400 रन की बढत बना ली थी। फॉलोआन खेलते हुए श्रीलंका की टीम फिर मुसीबत में थी। लाहिरू तिरिमन्ने को अश्विन ने पहले सत्र में अपना 433वां शिकार बनाया।अश्विन ने नयी गेंद संभालते हुए तिरिमन्ने को दूसरी स्लिप में रोहित के हाथों लपकवाया। लंच के बाद पाथुम निसांका को विकेट के पीछे ऋषभ पंत के हाथों लपकवाकर अश्विन ने 434 विकेट पूरे किये। उन्होंने चरित असालांका को 435वां शिकार बनाया। इस बीच मोहम्मद शमी ने दिमुथ करूणारत्ने (27) को पंत के हाथों लपकवाया जबकि रविंद्र जडेजा ने धनंजय डिसिल्वा (30) को मैच में अपना छठा शिकार बनाया। चाय के समय एंजेलो मैथ्यूज 27 और चरित असालांका 20 रन बनाकर खेल रहे थे। यह विराट कोहली का सौवां टेस्ट और रोहित शर्मा का बतौर कप्तान पहला टेस्ट है लेकिन इसमें नायक साबित हुए जडेजा जिन्होंने 13 ओवर में 41 रन देकर पांच विकेट लिये।

श्रीलंकाई टीम 45 ओवर में आउट हो गई। श्रीलंका ने आखिरी छह विकेट 13 रन के भीतर गंवा दिये। पहले घंटे में चार विकेट पर 161 के स्कोर के बाद पूरी टीम 174 रन पर पवेलियन लौट गई।पाथुम निसांका ने 133 गेंद में नाबाद 61 रन बनाये जबकि चरित असालांका ने 58 रन जोड़े। बुमराह ने असालांका को आउट करके श्रीलंकाई पारी का पतन शुरू किया।

बाकी बल्लेबाज खराब शॉट खेलकर अपना विकेट गंवा बैठे। निरोशन डिकवेला (दो) ने जडेजा को स्लॉग स्वीप खेलने के प्रयास में स्क्वेयर लेग पर श्रेयस अय्यर को कैच थमाया। सुरंगा लकमल डीआरएस की अपील पर बच गए लेकिन अश्विन की गेंद पर अपना विकेट जल्दी ही गंवा बैठे। अश्विन ने 49 रन देकर दो और मोहम्मद शमी ने 27 रन देकर एक विकेट लिया। जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में पारी के पांच विकेट लेने का कारनामा 20वीं बार किया है।

प्रमुख खबरें

BRICS समिट में दिल्ली घोषणापत्र सर्वसम्मति से पास, भारत को मिली बड़ी कूटनीतिक जीत

Anthropic और OpenAI में सुरक्षा चिंताओं पर इस्तीफे, AI की तेज दौड़ जारी

Ganesh Chaturthi पर बप्पा के भोग के लिए 10 आसान तरीकों से बनाएं Sugar Free Modak

Gujarat के व्यक्ति से 1.5 लाख की Cyber Fraud, दिल्ली से DU छात्र समेत 3 गिरफ्तार