चंद्रबाबू नायडू पर बरसे जगन मोहन रेड्डी, चुनावी वादों को पूरा करने में विफल होने का लगाया आरोप

By अंकित सिंह | Jan 04, 2025

वाईएसआरसीपी प्रमुख वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू पर सत्ता में आने के सात महीने बाद भी कई चुनावी वादों, खासकर सुपर सिक्स को पूरा करने में "विफल" रहने का आरोप लगाया। सुपर सिक्स योजनाओं में 19 से 59 वर्ष की आयु वर्ग की प्रत्येक महिला को 1,500 रुपये मासिक पेंशन, युवाओं के लिए 20 लाख नौकरियां या 3,000 रुपये मासिक बेरोजगारी सहायता और महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा शामिल है।

इसे भी पढ़ें: अयप्पा भक्त न जाएं मस्जिद, वरना हो जाओगे अशुद्ध, तेलंगाना के बीजेपी विधायक की अपील

2024 के चुनावों के लिए, रेड्डी ने याद दिलाया कि टीडीपी के नेतृत्व वाले गठबंधन ने एक घर के सभी योग्य बच्चों के लिए 'ताल्लिकी वंदनम' योजना सहित बड़े वादे किए थे, लेकिन इसे पूरा करने में विफल रहे। हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री के पार्थसारथी ने कहा कि 'ताल्लिकी वंदनम' अगले शैक्षणिक वर्ष, 2025-26 से लागू किया जाएगा। वाईएसआरसीपी शासन की प्रमुख 'अम्मा वोडी' पहल के साथ 'तल्लीकी वंदनम' योजना की तुलना करते हुए, रेड्डी ने इस बात पर प्रकाश डाला कि उनकी सरकार ने 2019 और 2024 के बीच 44.48 लाख माताओं और 84 लाख बच्चों को लाभान्वित करने के लिए 26,067 करोड़ रुपये वितरित किए थे, जिससे वंचित परिवारों के लिए शिक्षा सुनिश्चित हुई।

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत