जगन रेड्डी के करीबी सहयोगी विजयसाई रेड्डी ने दिया राज्यसभा से इस्तीफा, राजनीति भी छोड़ने का किया ऐलान

By अभिनय आकाश | Jan 24, 2025

वाईएसआर कांग्रेस पार्टी प्रमुख जगन रेड्डी के करीबी माने जाने वाले विजयसाई रेड्डी ने  राजनीति छोड़ने और राज्यसभा से इस्तीफा देने का फैसला किया है। विजयसाई रेड्डी वाईएसआरसीपी के राष्ट्रीय महासचिव हैं। एक्स पर अपने लंबे पोस्ट में रेड्डी ने कहा कि मैं राजनीति छोड़ रहा हूं। मैं कल 25 तारीख को राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं। मैं किसी भी राजनीतिक दल में शामिल नहीं होऊंगा। मैं किसी अन्य पद, लाभ की उम्मीद में इस्तीफा नहीं दूंगा। मैं वाईएस परिवार का आभारी हूं, जिन्होंने चार दशकों और तीन पीढ़ियों तक मुझ पर विश्वास किया और मेरा समर्थन किया मुझे अवसर देने के लिए दो बार राज्यसभा सदस्य बनने और मुझे इतने ऊंचे स्तर तक ले जाने के लिए मैं जगन गारू को शुभकामनाएं देता हूं।

इसे भी पढ़ें: चंद्रबाबू नायडू पर बरसे जगन मोहन रेड्डी, चुनावी वादों को पूरा करने में विफल होने का लगाया आरोप

उन्होंने यह भी कहा कि हालांकि टीडीपी के साथ उनके राजनीतिक मतभेद हैं, लेकिन चंद्रबाबू नायडू के परिवार के साथ उनके अच्छे संबंध हैं। तेदेपा के साथ मेरे राजनीतिक मतभेद हैं। चंद्रबाबू के परिवार के साथ मेरा कोई व्यक्तिगत मतभेद नहीं है। पवन कल्याण के साथ मेरी लंबे समय से मित्रता है। 

प्रमुख खबरें

West Bengal Election: BJP का बड़ा दांव, RG Kar पीड़िता की मां को टिकट देकर महिला सुरक्षा पर TMC को घेरा

US दूतों को Iran ने किया रिजेक्ट, अब JD Vance संभालेंगे Pakistan में बातचीत की कमान?

Vande Bharat में खाने में शिकायत पर Indian Railways का सख्त एक्शन, IRCTC और वेंडर पर ठोका जुर्माना

IPL 2026: RCB को नया मालिक मिलने के साथ बदलेगा नाम? अनन्या बिड़ला ने दिया ये जवाब