जगन ने पांच साल भाजपा के आगे समर्पण किया; प्रधानमंत्री मोदी के पालक पुत्र बने : आंध्र कांग्रेस प्रमुख

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 11, 2025

आंध्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) की अध्यक्ष वाईएस शर्मिला ने मंगलवार को वाईएसआरसीपी प्रमुख वाईएस जगन मोहन रेड्डी पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का समर्थन करने का आरोप लगाया। उन्होंने याद दिलाया कि उनके दिवंगत पिता वाईएस राजशेखर रेड्डी भाजपा का विरोध करते थे।

वाईएसआरसीपी नेता और पूर्व मंत्री रोजा सेल्वामणी के इस आरोप पर कि वह तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) सुप्रीमो एन. चंद्रबाबू नायडू का समर्थन कर रही हैं, शर्मिला ने कहा कि वाईएसआर की बेटी को ऐसी स्थिति का सामना नहीं करना पड़ा जहां उन्हें आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री का समर्थन करना पड़े।

शर्मिला ने कहा कि हालांकि वह पहले तेदेपा नेता एन. बालकृष्ण के घर से उनके खिलाफ कथित झूठे प्रचार से आहत थीं, लेकिन उन्हें अपने खिलाफ वाईएसआरसीपी द्वारा चलाए गए कथित दुर्भावनापूर्ण अभियान से अधिक ठेस पहुंची। शर्मिला ने कहा कि जब पार्टी ने उनकी मां वाईएस विजयम्मा को कथित रूप से बाहर कर दिया, तभी से वाईएसआरसीपी का पतन शुरू हो गया।

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका