जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल कला महोत्सव का अवलोकन किया

By विजयेन्दर शर्मा | Dec 08, 2021

शिमला   राज्यसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज नई दिल्ली स्थित होटल ललित में आयोजित स्वर्णिम हिमाचल कला महोत्सव में शिरकत की। उन्होंने हिमाचली कारीगरों व शिल्पियों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।


इस अवसर पर सांसद व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, सांसद किशन कपूर विशेष ओलंपिक भारत की अध्यक्षा डाॅ. मल्लिका नड्डा, ललित ग्रुप आॅफ हास्पिटैलिटी की अध्यक्षा ज्योत्सना सूरी और प्रधान आवासीय आयुक्त सुशील कुमार सिंगला भी उपस्थित थे।

 

इसे भी पढ़ें: देश की प्रगति और उत्थान में हमारी मातृ शक्ति का बड़ा योगदान : जयराम


यह महोत्सव हिमाचली कला और शिल्प का एक अनूठा संगम है और आजादी का अमृत महोत्सव तथा हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व की स्वर्ण जंयती के उपलक्ष्य मंे आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन 4 से 9 दिसंबर 2021 तक हिमाचल प्रदेश सरकार और होटल ललित द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने 4 दिसम्बर, 2021 को किया था।

 

इसे भी पढ़ें: राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने विशेष रूप से सक्षम बच्चों के संस्थान का दौरा किया


डाॅ. मल्लिका नड्डा और ज्योत्सना सूरी  की पहल है पर आयोजित इस महोत्सव के माध्यम से हिमाचली कारीगरों को अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का बेहतरीन मंच प्राप्त हुआ है। महोत्सव के दौरान कुल्लू, सिरमौर और किन्नौर जिला के लोक कलाकारों द्वारा हिमाचल की लोक संस्कृति पर आधारित आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जा रहे है। महोत्सव में हिमाचली हस्तशिल्प और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तित्व भी हिस्सा ले रहे हंै।

 

इसे भी पढ़ें: सिरमौर में केंद्रीय विद्यालय को पुनः शुरू किया जाए : कश्यप


हिमाचली कारीगरों द्वारा हिमाचली हस्तशिल्प, चंबा रुमाल, लकड़ी के शिल्प, धातु शिल्प, कांगड़ा पेंटिंग, किन्नौरी और कुल्लू शाॅल इत्यादि के आर्कषक स्टाॅल लगाए गए हंै।  हिमाचल के लोक नृत्य और लोक संगीत के कार्यक्रमों के अलावा सेपू वड़ी, राजमाह मदरा, चम्बयाली पलदा सहित अनेक हिमाचली व्यंजनों को भी होटल के मेन्यू में शामिल किया गया है ताकि लोग राज्य के व्यंजनों का आंनद व स्वाद ले सकें।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

T20 World Cup 2026 से पहले बड़ा बवाल, पाक सरकार ने India मैच पर लगाया Ban, Afridi ने क्या कहा?

Smriti Mandhana का बड़ा खुलासा, World Cup के उस एक गलत शॉट ने मुझे सोने नहीं दिया था

T20 World Cup 2026 से पहले बड़ा बवाल, Pakistan ने Team India के खिलाफ मैच का किया Boycott

Carlos Alcaraz ने रचा नया इतिहास, Australian Open Final में Djokovic को हराकर बने सबसे युवा Champion.