'बिहार कभी धन-दौलत के आगे नहीं बिका', अटकलों पर बोले जगदानंद सिंह- क्या खरीद-बिक्री से लोकतंत्र चलेगा

By अंकित सिंह | Jul 04, 2023

महाराष्ट्र में राजनीतिक उठापटक का दौर देखने को मिला। इसके बाद से बिहार को लेकर भी कयासों का दौर शुरू हो गया। दावा किया जा रहा है कि महाराष्ट्र के बाद बिहार में भी कोई बड़ा सियासी उठापटक हो सकता है। विपक्षी दल जबरदस्त तरीके से भाजपा पर हमलावर हैं। वहीं, भाजपा का दावा है कि बिहार में राजनीतिक दलों के भीतर विद्रोह की स्थिति है। भाजपा इस तरह के दावे जदयू के लिए कर रही है। इसी को लेकर बिहार राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह का बयान सामने आया है। जगदानंद सिंह ने साफ तौर पर कहा है कि बिहार कभी भी धन और दौलत के आगे नहीं बिका है। 

जदयू में विद्रोह की स्थिति

भाजपा सांसद सुशील मोदी ने नीतीश कुमार पर तंज कसा है। सुशील मोदी ने कहा कि बिहार में भी बगावत की स्थिति बन रही है क्योंकि नीतीश कुमार ने पिछले 17 सालों में कभी भी विधायकों और सांसदों को मिलने का समय नहीं दिया। लोगों को साल भर इंतजार करना पड़ता था। अब वो प्रत्येक विधायक और सांसद को 30 मिनट दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब से नीतीश कुमार ने राहुल गांधी को अगली लड़ाई के लिए नेता स्वीकार कर लिया और तेजस्वी यादव को अपना उत्तराधिकारी बना दिया तभी से जनता दल में विद्रोह की स्थिति है। 

इसे भी पढ़ें: Maharashtra Political Crisis: NCP सरकार में है या विपक्ष, अभी यह पता लगाना बाकी, पवार बनाम पवार पर बोले महाराष्ट्र स्पीकर

पटना में नहीं हैं तेजस्वी

23 जून को विपक्षी दलों की बैठक के बाद तेजस्वी यादव विदेश दौरे पर हैं। सियासी उठापटक के बीच इस बात के भी संकेत मिले हैं कि राजद विपक्षी एकता की बैठक के बाद बहुत ज्यादा खुश नहीं है। साथ ही साथ खबर यह भी है कि राजद नीतीश कुमार की सरकार में थोड़ी ताकत चाहती है। राजद की ओर से कुछ महीने पहले इस तरह का दबाव बनाया गया था कि नीतीश कुमार विपक्ष की ओर से प्रधानमंत्री उम्मीदवार बन जाए और तेजस्वी यादव को बिहार की कमान सौंप दें।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2 अक्टूबर से दर्ज कीं 25 FIR, Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर केस

Starlink विवाद: Scindia का Rahul Gandhi पर तंज- Congress को नहीं पता किधर जाना है, Left या Right

नगांव Lok Sabha Bypoll: BJP के देवाशीष शर्मा AIUDF प्रमुख बदरुद्दीन अजमल से 75,248 वोटों से आगे

Advocate General विवाद में बहिष्कार पर Meghalaya High Court सख्त, स्वतः संज्ञान लिया