Jaggery In Winter For Pregnant Women: सर्दियों में प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए सुपरफूड है गुड़, जच्चा और बच्चा दोनों रहेंगे स्वस्थ

By अनन्या मिश्रा | Dec 07, 2023

प्रेग्नेंट महिलाओं को बहुत सारी चीजें खाने की क्रेविंग होती है। इसको नजरअंदाज करने की गलती नहीं करनी चाहिए। कुछ महिलाओं को प्रेग्नेंसी के दौरान मीठा खाने की क्रेविंग होती है। हांलाकि बहुत ज्यादा मीठा नहीं खाना चाहिए। लेकिन इसके बाद भी कई महिलाएं प्रेग्नेंसी में आइस्क्रीम औक चॉकलेट खाती हैं। लेकिन डॉक्टर इन सारी चीजों को खाने से मना करते हैं। इन चीजों को कम मात्रा में खाने की सलाह दी जाती है। 

इसे भी पढ़ें: Woman Health Tips: बेहद खतरनाक हो सकता है प्रेग्नेंसी में सोडा और कोल्ड ड्रिंक्स का सेवन

कैल्शियम की आपूर्ति

गर्भवती महिलाओं को अपनी डाइट में कैल्शियम की मात्रा बढ़ा देनी चाहिए। क्योंकि कैल्शियम बच्चों के स्ट्रक्चरल ग्रोथ की लिहाज से अहम होती है। वहीं गुड़ में कैल्शियम की भरपूर मात्रा पायी जाती है। ऐसे में अगर आप गुड़ का सेवन करती हैं, तो इससे कैल्शियम की पूर्ति होती है। यह बच्चे की हड्डियों के विकास के लिए काफी जरूरी होता है।

कब्ज की समस्या होगी दूर

प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को कब्ज की शिकायत होती है। क्योंकि गर्भ में पलने वाले बच्चे का भार जैसे-जैसे बढ़ता है, वैसे-वैसे पेट के निचले हिस्से दबाव बढ़ता जाता है। जिसके कारण महिलाओं को ब्लोटिंग, पेट फूलने की समस्या और कब्ज की शिकायत बनी रहती है। ऐसे में अगर आप प्रेग्नेंसी के दौरान गुड़ का सेवन करती हैं, तो आपको कब्ज की समस्या से काफी हद तक राहत मिल जाएगी। गुड़ खाने से मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है। साथ ही यह आपकी पाचन क्षमता को भी बेहतर करता है। 

ब्लड प्रेशर होगा कंट्रोल

गर्भवती महिलाओं को हाई बीपी का समस्या होती है। हांलाकि यह एक खतरनाक हेल्थ इश्यू है। अगर इसको समय रहते कंट्रोल न किया जाए, तो डिलीवरी के दौरान आपको कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान बीपी को कंट्रोल करने का प्रयास करना चाहिए। वहीं गुड़ खाने से आपका बीपी काफी हद कंट्रोल में रहता है। क्योंकि गुड़ में पोटाशियम की ज्यादा मात्रा पायी जाती है। यह शरीर में मौजूद सोडियम को नियंत्रित करने में मदद करता है।

इम्यूनिटी होगी बूस्ट

गर्भवती महिलाओं को इम्यूनिटी बूस्ट करना बेहद जरूरी होता है। क्योंकि बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम की समस्या हो सकती है। वहीं इम्यूमिटी कमजोर होने से छोटी-मोटी बीमारियां हो सकती हैं। ऐसे में इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए आप गुड़ का सेवन कर सकती हैं। क्योंकि गुड़ को एंटी-ऑक्सीडेंट को बेहतरीन स्त्रोत माना जाता है। इससे गर्भ में पलने वाले बच्चे को प्रोटेक्शन मिलता है। साथ ही संक्रमण से भी उनका बचाव हो सकता है। 

शारीरिक समस्या से मिलेगी राहत

गर्भवती को कई तरह की शारीरिक समस्याएं होती रहती हैं। इनमें शरीर का दर्द भी शामिल है। खासकर प्रेग्नेंसी में ज्वाइंट्स पेन की समस्या काफी आम होती है। इस दौरान महिलाओं को घुटनो से लेकर पेल्विक एरिया तक दर्द बना रहता है। इस दौरान पीठ में भी दर्द रहता है। गुड़ में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। गुड़ का सेवन करने से मांसपेशियां रिलैक्स होती हैं और बदन दर्द से राहत मिलती है।

गर्भवती महिलाओं के लिए गुड़ का सेवन काफी अच्छा माना जाता है। लेकिन इसका सेवन काफी कम मात्रा में किया जाना चाहिए। अगर आपको गुड़ से एलर्जी है, तो इसके सेवन से बचना चाहिए। 

प्रमुख खबरें

Summer Home Decor: बिना Cooler-AC के घर रहेगा ठंडा, गर्मी भगाने के लिए अपनाएं ये असरदार Home Decor Tricks

Monsoon Destinations in India: पार्टनर संग एक Perfect Weekend के लिए शानदार हैं ये 5 रोमांटिक डेस्टिनेशंस

India A टीम में मजबूरी में बड़ा बदलाव, चोटिल Yudhveer की जगह IPL स्टार Ashok Sharma शामिल

ऑपरेशन टाइगर अंतिम चरण में, Monsoon Session से पहले शिंदे को मिलेंगे 7 UBT MP!